इंटरटेनमेंट की दुनिया से एक अच्छी खबर आ रही है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों एक बार फिर माता पिता बनने वाले है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम के जरिए यह गुड न्यूज अपने फैंस को दी। इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटी दुआ प्रेग्नेंसी स्ट्रैप को पकड़ी हुई है जिसमें दो रेड डॉट है इसका मतलब कि दीपिका पादुकोण 40 वर्ष की उम्र में दुनिया में एक और बच्चे को ला रही है।
लगभग 1.5 साल पहले दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ने कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में सात फेरे लिए थे। साल 2024 में दोनों जोड़ी ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा था। अब दिनों जोड़ियां एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार है।
रणवीर सिंह इस समय है अपने करियर के पीक में
रणवीर सिंह इस समय बॉलीवुड में धमाल मचाए हुए है। धुरंधर 2 के ऐतिहासिक सफलता के बाद उनकी पहचान एक वर्ल्ड वाइड हीरो की तरह हुई है। धुरंधर 2 ने लगभग 1000 ₹ करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर के अपना लोहा मनवाया है। धुरंधर फिल्म के पार्ट 1 ने भी शानदार कमाई की थी। अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक नए बच्चे को जन्म देने जा रहे है तो उनके लिए यह खास पल होगा। उन्होंने एक बेटी को 1.5 साल पहले जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा था।
read more :
- Dhurandhar- The Revenge- रणवीर सिंह की धुरंधर 2
- अनिल कपूर बने दूसरी बार नाना अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने एक और बेटे को दिया जन्म
दीपिका पादुकोण मां के रूप में दे रही है बच्चे को समय
दीपिका पादुकोण अभी कुछ समय के लिए बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है। साल 2024 में दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया था। बच्चे को पूरा समय देने के लिए कुछ समय के लिए दीपिका पादुकोण ने एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूरी बनाई है। अब जब वो एक नए मेहमान का स्वागत कर रही है तो बच्चे के लिए एक्स्ट्रा केयर तो बनता ही है। फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे है और बच्चे के केयर के लिए उन्हें तरह तरह के सलाह दे रहे है। दीपिका पादुकोण की फैंस फॉलोइंग मिलियन में है। बॉलीवुड की भी कई हस्तियां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपने तरीके से बधाई दे रहे है।
रामलीला के सेट में हुई थी दोनों की मुलाकात
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात रामलीला के सेट में हुई थी। पिक्चर सुपरहिट हुई थी। फैंस ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था और दोनों जोड़ी को भी अपना प्यार दिया था। राम चाहे लीला चाहे गाने से दीपिका पादुकोण ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस सेट से कई तस्वीरें भी शेयर की थी। लेकिन तब किसी ने नहीं सोचा था कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन ने बंध जाएंगे। साल 2018 में दोनों कपल ने इटली में विशेष मेहमानों के साथ सात फेरे लिए थे।







