व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन: लंबे समय से थे बीमार

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन: लंबे समय से थे बीमार
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 13, 2026 1:22 अपराह्न
Follow Us:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वा सांसद अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के छोटे बेटे थे। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव को स्वास्थ्य संबंधी बीमारी के कारण लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रतीक यादव का रियल स्टेट बिज़नेस था और वह बॉडीबिल्डिंग के भी शौकीन थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव है। अपर्णा यादव खुद भारतीय जनता पार्टी की नेता है। बताया यह भी जा रहा है कि प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की पिछले कुछ दिन से अनबन चल रही थी। हालांकि वह दोनों अभी परिवार के साथ ही रह रहे थे। 

लीवर और लंग्स की थी दिक्कत

प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स से जुड़ी दिक्कत थी। 

बीते दिनों उन्हें कई बार मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जब उनकी तबियत बिगड़ती तब ही उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता था। स्वास्थ्य में कुछ सुधार आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता था। शायद बॉडीबिल्डिंग के शौक के वजह से भी उनके लिवर में दिक्कत हो सकती थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी मुलाकात प्रतीक यादव से दो महीने पहले हुई थी तब उन्होंने प्रतीक यादव को काम में ध्यान देने की बात कही थी। स्वास्थ्य में भी ध्यान देने की बात भी की थी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि प्रतीक यादव अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक थे। जागरूक होने के बाद भी ऐसे दुनिया से चले जाना दिल और दिमाग दोनों को आहत करता है। 

राजनीति में नहीं था intrest 

वैसे तो प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के छोटे बेटे थे। प्रतीक यादव चाहते तो राजनीति में बड़े ही आराम से आ सकते थे लेकिन प्रतीक यादव को रियल स्टेट में intrest था। प्रतीक यादव ने यूनाइटेड किंगडम के लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया था। MBA करने के बाद उनका पूरा ध्यान बिज़नेस में चला गया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में आने का कभी नही सोचे है। प्रतीक यादव का जिम का भी बिजनेस था। वह बॉडीबिल्डिंग के शौकिन थे इसलिए घंटों जिम में मेहनत करते थे। 

राजनीति में पारिवारिक बैकग्राउंड होने के कारण कई बार प्रतीक यादव के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबरें भी आई लेकिन प्रतीक यादव कभी भी किसी पार्टी से नहीं जुड़े। 

read more :

प्रतिबंधित दवाइयां हो सकती है मौत का कारण

अभी प्रतीक यादव की मौत किस वजह से हुई इस बात का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। बताया यह भी जा रहा है कि प्रतीक यादव बॉडी बिल्डिंग के शौकिन थे और वह बॉडी बनाने के लिए कई दवाइयों का सेवन भी करते थे। अगर प्रतीक यादव ने प्रतिबंधित दवाइयां ली होगी तब शायद उनकी मौत की वजह यही होगी। जब प्रतीक यादव की तबियत बिगड़ती तब उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जाता था। अभी कुछ दिनों पहले जब प्रतीक यादव मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे तब अपर्णा यादव और अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। डॉक्टरों ने खतरे की की बात नहीं बताई थी। ऐसे में अचानक से प्रतीक यादव की मौत हो जाना सबको हैरान कर रहा है। प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में KGMU के डॉक्टरों का पैनल कर रहा है। पोस्टमार्टम के लिए डॉ मौसमी और डॉ शिवली तय किए गए है। इनके अतिरिक्त एक सीनियर डॉक्टर इस पोस्टमार्टम की निगरानी करेंगे। 

क्या कहा अखिलेश यादव ने 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव को लेकर कहा कि वह परिवार का सबसे छोटा बेटा था। वह कभी कभी बिजनेस में नुकसान से मानसिक रूप से प्रभावित हो जाता था। इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार साथ खड़ा है। परिवार के अन्य सदस्यों से राय लेकर इस घटना की आगे कानूनी कार्यवाही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतीक व्यापार में उतार चढ़ाव को लेकर काफी परेशान रहता था। उसको अपने रियल स्टेट के बिजनेस ने बहुत लगाव था और शायद व्यापार का ज्यादा टेंशन लेना उसके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment