व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

कोलकाता में 5 लाख से ज्यादा हिंदुओं ने किया एक साथ गीता पाठ, दिखाई सनातनी शक्ति

कोलकाता में 5 लाख से ज्यादा हिंदुओं ने किया एक साथ गीता का पाठ, दिखाई सनातनी शक्ति
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 10, 2025 6:28 अपराह्न
Follow Us:

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद का शिलान्यास हुआ है,जिसमे दो लाख से अधिक मुसलमानों की भीड़ उमड़ी थी इस नई बाबरी मस्जिद पर काफी विवाद हो रहा है। जिसके बाद बंगाल के कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड मैदान में सामूहिक भगवद गीता पाठ का आयोजन बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया गया और जैसे मस्जिद के शिलान्यास के दिन मुसलमानों की भीड़ उमड़ी वैसे ही अगले दिन कोलकाता में एक साथ 5 लाख लोगों ने गीता पाठ कर बंगाल के वातावरण में सनातनी हुंकार भर दी साथ ही माहौल को भगवामय कर दिया।

कोलकाता में 5 लाख से ज्यादा हिंदुओं ने किया एक साथ गीता कपाठ दिखाई सनातनी शक्ति

परेड ग्राउंड में देश को सनातन की शक्ति का कराया अहसास

इस गीता पाठ में लाखों श्रद्धालुओं, साधुओं और साध्वियों ने हिस्सा लिया साथ ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस योग गुरु बाबा रामदेव,हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी गीता पाठ में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान भगवद् गीता के अध्याय प्रथम नवम और 18 वें अध्याय का एक साथ पाठ किया गया।

इस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस जी ने कहा जब युवा पीढ़ी गीता का पाठ करना चाहते हैं तो यह राष्ट्रीय गौरव का विषय बन गया है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया उन्होंने यह कहा कि आज पश्चिम बंगाल की पवित्र धरती कोलकाता में लाखो लोगों ने एक साथ मिलकर जो गीता का पाठ किया उस जोश और आस्था का सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे कि कोलकाता में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। मै पश्चिम बंगाल और कोलकाता के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। सनातन एकता ही इस देश और दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा ज़रिया है|
भारत में हमें सनातनी ही चाहिए तनातनी नहीं, भारत में हमें भगवा-ए-हिंद चाहिए गजवा-ए-हिंद नहीं चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी से निलंबित विधायक ने जो नई बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी है। अगर किसी की ऐसी आस्था है तो वह अपनी आस्था के अनुसार इसे स्वीकार कर सकता है यह कोई दोष या अपराध नहीं है लेकिन हमारे भगवान राम पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता अगर हमारे मंदिर बनने पर कोई टिप्पणी करेगा तो अहंकार उजागर हो जाएगा।

Also read- नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से सस्पेंड

CM ममता का गीता पाठ से किनारा

कोलकाता में गीता प्रचार समिति के सामूहिक गीता पाठ में देश भर से जुटे हिंदुओं ने सनातन शक्ति का प्रदर्शन किया। वही बीजेपी का दावा है कि गीता पाठ के इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया था लेकिन वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

नई पार्टी का ऐलान

बंगाल में एक तरफ सनातन एकता का जोर है तो वहीं दूसरी बाबरी मस्जिद का शिलान्यास कर चुके ममता की पार्टी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर अब खुलकर ममता बनर्जी से दो-दो हाथ करने के मूड में हैं। वह 6 दिसंबर को बाबरी का शिलान्यास कर चुके है। अब विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि वह 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी का बनाएंगे साथ ही यह साफ किया है कि वह अगले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीनओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment