साइंस स्ट्रीम लेकर पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों का सपना हायर एजुकेशन की पढ़ाई करना होता है। कई छात्र 12th के बाद आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते है या अपने काबिलियत अनुसार कोर्स का चयन नहीं कर पाते। ऐसे छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आगे बढ़ाने के लिए हर साल छात्रवृत्ति देता है।
यह छात्रवृत्ति ₹ 80,000 तक दी जाती है। यह छात्रवृत्ति साइंस स्ट्रीम के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ( DST) देता है। इस छात्रवृत्ति का नाम INSPIRE Schlorship for Higher Education है। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर भविष्य में साइंटिस्ट बनना चाहते है।
कई लोगों को इस योजना के बारे में नहीं पता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बच्चों के साइंटिस्ट बनने का सपना न टूटे इसलिए उनके सपने को पूरा करने के लिए INSPIRE Schlorship के माध्यम से ₹80,000 की स्कॉलरशिप उनको देती है।
क्या है INSPIRE SCHLORSHIP…?
इस स्कॉलरशिप योजना को केंद्र सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाया जाता है। इस स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत UG और PG की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष ₹ 80,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्रों को किसी भी तरह का एग्जाम नहीं देना होता है बल्कि सीधे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वेबसाइट ( https://dst.gov.in/ ) में जाकर आवेदन करना पड़ता है। अगर किसी छात्र के 12th मे अच्छे नंबर आए है और वह अपने राज्य या केंद्रीय बोर्ड के टॉप 1 प्रतिशत छात्रों में आते है तो वह आवेदन करने के लिए योग्य है। अगर कोई छात्र 12th के तुरंत बाद इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते है तो उन्हें यह स्कॉलरशिप मिल सकती है।
read more :
- नए पेंशन नियम लागू,अब विकलांग विधवा और वृद्ध मिलेंगे इतने रूपये नियम लागू
- MP Yojana 2026 – मध्यप्रदेश में शुरू होगी यह 6 नई योजनाए
- राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026
कितनी मिलती है राशि…?
यह छात्रवृत्ति साइंस स्ट्रीम वालों को ही मिलती है इसलिए जो भी छात्र इस स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करना चाहते है तो उनका साइंस स्ट्रीम से होना जरूरी है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष ₹80,000 की आर्थिक सहायता छात्रों को दी जाती है। इसके अंतर्गत ₹ 5000 प्रतिमाह सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में डाले जाते है। ₹ 60,000 तक 12 महीने दिए जाते है और बची हुई ₹ 20,000 की राशि उनके प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप के लिए दी जाती है। यह राशि अधिकतम 5 वर्षों तक मिलती है अर्थात यूजी और पीजी पूरा होने तक। इस राशि का उपयोग कर छात्र यूजी और पीजी करते करते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा साइंटिस्ट बनने की प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते है। ऐसा नहीं है कि यह योजना केवल 12th में अच्छे अंक लाने वालों के लिए है। यह योजना JEE main, JEE advanced और NEET परीक्षा में टॉप 1000 रैंक वालों को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है। IISER, NISER, DAE – CBS जैसे प्रमुख संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्र भी इस स्कॉलरशिप योजना में आवेदन कर सकते है।
इन विषयों के छात्रों को मिलेगा लाभ
इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ साइंस स्ट्रीम के कुछ ही विषयों वाले छात्रों को मिलेगा। इसके अंतर्गत निम्न विषय आते है –
- मैथमेटिक्स
- केमिस्ट्री
- फिजिक्स
- बायोलॉजी
- स्टैटिस्टिक्स
- एस्ट्रोनॉमी
- जियोलॉजी
- एस्ट्रोफिजिक्स
इस योजना के तहत इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। आवेदन करने से पहले छात्र सभी जानकारी को एक बार जरूर पढ़ ले।
आवेदन की प्रक्रिया
सबसे पहले छात्रों को INSPIRE Schlorship के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। फिर स्कॉलरशिप वाले ऑप्शन पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज में 12th की मार्कशीट या रैंक सर्टिफिकेट और प्रवेश परीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होगे। इन सभी दस्तावेजों को उस लिंक पर भरे। छात्रों का बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में होना चाहिए क्योंकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग स्कॉलरशिप की राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ही भेजता है। यह छात्रवृत्ति योजना विशेषकर उन छात्रों के लिए है जो 12th के बाद साइंटिस्ट बनने का सपना देखते है और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपने सपने को साकार नहीं कर पाते है। यह योजना उन सभी छात्रों को उनके सपने को साकार करने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है।







