व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

दिल्ली में ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू करेगी सरकार

दिल्ली में ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू करेगी सरकार
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 30, 2026 6:51 अपराह्न
Follow Us:

दिल्ली में ई रिक्शा के परिचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए दिल्ली सरकार 15 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू कर रही है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बैठक में यह घोषणा की। यह बैठक ई रिक्शा निर्माता, डीलर और चालकों के बीच हुई। ई रिक्शा के पुनः रजिस्ट्रेशन से इसके परिचालन में सुधार आएगी। ज्ञात हो कि ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन पिछले चार महीने से नहीं हुआ है। 

सड़क पर जाम का कारण बन रहा ई रिक्शा 

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बैठक में परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने ई रिक्शा निर्माता और चालकों से भीड़ में लगने वाले जाम पर बात की। दिल्ली में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने ऑटो की जगह ई रिक्शा को प्राथमिकता दी है। लेकिन अधिक संख्या में ई रिक्शा होने के कारण रोज दिल्ली की सड़कों में जाम से दिल्ली की जनता परेशान हो जाती है। ऐसे में परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने ई रिक्शा चालकों से निवेदन किया कि वह दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के साथ आपसी मेल के साथ काम करें। 

read more :

ई रिक्शा का न्यूनतम किराया तय 

इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन के चेयरमैन अनुज शर्मा ने जानकारी दी कि ई रिक्शा का न्यूनतम किराया 10 से 20 ₹ तक किया जाए जिससे आम जनता ई रिक्शा का लाभ ले सके। ई रिक्शा के चालकों के यूनिफॉर्म पर भी जोर दिया गया है और एक यूनिफॉर्म पर काम करने की नसीहत दी गई है। दिल्ली की अधिकांश जनता मेट्रो या ई रिक्शा से सफर करती है। अगर ई रिक्शा का न्यूनतम किराया 10 से 20 ₹ हो जाएगा तो लोगो को आवागमन में आसानी होगी। 

ई रिक्शा से नहीं होता प्रदूषण

अरविंद केजरीवाल की सरकार जब दिल्ली में थी तब अरविंद केजरीवाल ने odd और even पर काम किया था जिसके अनुसार हफ्ते में 3 दिन odd नंबर की गाड़ियां चलेगी तो वही हफ्ते के 3 दिन इवेन नंबर की गाड़ियां। दिल्ली में बीजेपी की सरकार ने भी प्रदूषण कम करने के लिए ऑटो को पूरी तरीके से बंद करके ई रिक्शा पर जोर दिया गया है। ई रिक्शा बैटरी वाली होती है या तो CNG वाली। ई रिक्शा का रखरखाव भी काफी आसान है। बिना आवाज के चलने से वायु प्रदूषण तो होता नहीं है साथ ही ध्वनि प्रदूषण से भी बचा जा सकता हैं । 

ई रिक्शा बन रहा आय का साधन

ई रिक्शा के कीमतों से इसे लेकर आय कमाने की भीड़ आज के डेट में लाखों तक पहुंच गई है। ओला और उबर के आ जाने से इसमें थोड़ी दिक्कत आती रही है लेकिन रोज ऑफिस और अपने अपने कामों में जाने वालों के लिए ई रिक्शा हीं बेहतर उपाय है। ई रिक्शा का न्यूनतम किराया 10 से 20 रुपए हो जाने के बाद और भी जनता इसका लाभ ले सकेंगे। ई रिक्शा बहुत सस्ती कीमत पर उपलब्ध हो जाती है जिससे इसको चलाकर लोग ठीक ठाक आय कमा सकते है। तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने ई रिक्शा निर्माताओ और चालकों की तारीफ करते हुए सरकार के साथ मिलजुल कर काम करने की समझाइश दी।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment