व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

फीफा विश्वकप 2026-ब्राज़ील की विश्व कप टीम घोषित नेमार की वापसी सबसे बड़ी खबर

फीफा विश्वकप 2026-ब्राज़ील की विश्व कप टीम घोषित नेमार की वापसी सबसे बड़ी खबर
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 19, 2026 1:22 अपराह्न
Follow Us:

पांच बार की विश्व विजेता ब्राज़ील फुटबॉल टीम ने वर्ष 2026 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम की घोषणा के साथ ही पूरे देश में उत्साह का माहौल बन गया है। सबसे ज्यादा चर्चा स्टार खिलाड़ी नेमार की वापसी को लेकर हो रही है, जो लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद फिर राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। ब्राज़ील के प्रशंसकों को उम्मीद है कि अनुभवी खिलाड़ियों और युवा सितारों से सजी यह टीम इस बार 24 साल का इंतजार खत्म कर सकती है।

चोट को मात देकर लौटे नेमार

34 साल के नेमार के लिए पिछला कुछ समय किसी बुरे सपने से कम नहीं था। घुटने की गंभीर चोट के कारण जब वे मैदान से बाहर होना पड़ा था । उनके आलोचकों का कहना था कि नेमार अब कभी उस पुरानी लय में नहीं लौट पाएंगे और 2026 विश्व कप खेलने का उनका सपना महज़ एक अधूरा दास्तान बनकर रह जाएगा। जिम में घंटो पसीना बहाने, सोशल मीडिया के तानों को झेलने और अपनी फिटनेस पर दिन-रात काम करने के बाद नेमार ने आखिरकार खुद को साबित किया।ब्राज़ील के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा  करने वाले इस खिलाड़ी का यह चौथा और संभवतः आखिरी विश्व कप होगा। 

एंसेलोटी जानते हैं कि नेमार सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि मैदान पर एक मनोवैज्ञानिक हथियार हैं। उनकी मौजूदगी ही विपक्षी टीम के डिफेंस को दबाव में लाने के लिए काफी है। नेमार की वापसी ने ब्राज़ीलियाई ड्रेसिंग रूम के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

also read :

युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी

इस बार ब्राज़ील की टीम में युवा खिलाड़ियों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्टार खिलाड़ी विनिसियस जूनियर को टीम का सबसे बड़ा आक्रामक खिलाड़ी माना जा रहा है। उनकी तेज रफ्तार और गोल करने की क्षमता टीम की सबसे बड़ी ताकत है।इसके अलावा राफिन्हा, गैब्रियल मार्टिनेली और युवा खिलाड़ी एंड्रिक से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। कोच एंसेलोटी ने साफ कहा है कि टीम इस बार आक्रामक खेल के साथ मैदान में उतरेगी।

मिडफील्ड में अनुभव का सहारा

ब्राज़ील की टीम में इस बार सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ी कासेमिरो के कंधों पर होगी। लंबे समय बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनका अनुभव विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बेहद काम आएगा।विश्व कप जैसे दबाव भरे मुकाबलों में मध्य पंक्ति की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। अगर मध्य पंक्ति मजबूत रहे तो टीम आक्रमण और रक्षण दोनों में संतुलन बनाए रखती है। ऐसे में कासेमिरो की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।उनके साथ ब्रूनो गुइमारेस और फाबिन्हो जैसे खिलाड़ी भी खेलेंगे, लेकिन टीम को सबसे ज्यादा भरोसा कासेमिरो के अनुभव पर है। ब्राज़ील के प्रशंसकों को उम्मीद है कि कासेमिरो अपनी समझदारी और नेतृत्व क्षमता से टीम को एक बार फिर विश्व फुटबॉल के शिखर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

कई बड़े खिलाड़ी बाहर

जहाँ एक तरफ नेमार की वापसी से खुशियों का सैलाब आया है, वहीं कुछ बड़े नामों का टीम में न होना फैंस को थोड़ा मायूस कर गया। सबसे बड़ा झटका रियल मैड्रिड के स्टार रोड्रिगो और डिफेंडर एदर मिलिताओ के रूप में लगा है, जो अपनी अनफिट बॉडी के कारण विश्व कप का टिकट पाने से चूक गए। इसके अलावा घरेलू लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को भी अंतिम समय पर कड़े मुकाबले के कारण स्क्वॉड से ड्रॉप करना पड़ा। खेल का यह क्रूर नियम है—मंच बड़ा हो तो समझौते भी बड़े करने पड़ते हैं।

ब्राज़ील का फाइनल 26 सदस्यीय टीम:

  • गोलकीपर्स : एलिसन, एडरसन, वेवर्टन।
  • डिफेंडर्स : दानिलो, मार्किन्होस, गैब्रियल मागाल्हाएस, ब्रेमर, रोजर इबानेज़, एलेक्स सैंड्रो, डगलस सैंटोस, लियो परेरा, वेस्ली फ्रांसा।
  • मिडफील्डर्स : कासेमिरो, ब्रूनो गुइमारेस, फाबिन्हो, लुकास पाकेता, दानिलो दोस सैंटोस।
  • फॉरवर्ड्स : विनिसियस जूनियर, नेमार, राफिन्हा, मैथियस कुन्हा, गैब्रियल मार्टिनेली, एंड्रिक, इगोर थियागो, लुइज हेनरिक, रायन।

24 साल बाद खिताब जीतने का सपना

ब्राज़ील ने आखिरी बार साल 2002 में जापान की धरती पर रोनाल्डो नाज़ारियो, रोनाल्डिन्हो और राइवाल्डो के दौर में विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। तब से लेकर अब तक 24 साल बीत चुके हैं। दो दशक से ज्यादा का यह सूखा ब्राज़ील जैसे देश के लिए किसी अपमान से कम नहीं है, जहां फुटबॉल को एक खेल नहीं बल्कि धर्म माना जाता है।हर बार उम्मीदें आसमान पर होती हैं, लेकिन टीम कभी क्वार्टर फाइनल तो कभी सेमीफाइनल में आकर बिखर जाती है। लेकिन इस बार हवा का रुख बदला हुआ लग रहा है। 

अनुभवी खिलाड़ियों के शांत दिमाग और युवाओं की बेखौफ एनर्जी का जो मिश्रण कार्लो एंसेलोटी ने तैयार किया है, उसने फैंस की उम्मीदों को नया जीवन दे दिया है।अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नेमार अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर ब्राज़ील को वो तोहफा दे पाएंगे जिसका इंतज़ार एक पूरी पीढ़ी कर रही है? क्या पीली जर्सी वाले ये लड़ाके एक बार फिर फुटबॉल की बिसात पर शह और मात का खेल जीतकर दुनिया के बेताज़ बादशाह बन पाएंगे? जवाब तो वक्त देगा, लेकिन इतना साफ है कि इस बार ब्राज़ील को रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होने वाला।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment