जिन व्यक्तियों के खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है उनके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 23 से 28 मई तक बंद रहने वाला है। 6 दिनों तक SBI में किसी भी ग्राहक का कोई भी काम नहीं होगा। 23 से 28 मई तक पूरे देश के SBI ब्रांचेस बंद रह सकते है। ऑनलाइन काम जारी रहेंगे। अगर किसी भी ग्राहक को अपना कोई जरूरी काम करवाना हो तो वह 23 मई के पहले जाकर करवा सकता है। NetBanking, UPI, ATM जैसे ऑनलाइन काम जारी रहेंगे। SBI के पूरे ब्रांचेस के बंद होने का कारण वीकेंड और प्रस्तावित हड़ताल है जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ करने जा रहे हैं। यह हड़ताल स्टाफ की अलग-अलग मांगों पर होने जा रही है। जिस कारण पूरे देश के SBI ब्रांच बंद रहेंगे।
वीकेंड और हड़ताल की छुट्टी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूरे ब्रांच बंद रहने का कारण वीकेंड और प्रस्तावित हड़ताल है। 23 मई को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिस कारण बैंक की छुट्टी रहेगी। उसके बाद 24 मई को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की तरफ से प्रस्तावित हड़ताल होगी जिसमें स्टाफ द्वारा अलग अलग मांगे रखी जाएगी। 27 मई को बकरीद का त्यौहार होने के कारण छुट्टी है तो वही कई जगहों पर 28 मई को बकरीद का त्यौहार बनाया जाएगा। जम्मू कश्मीर में 2 दिन बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है इसलिए 27 और 28 मई को भी SBI के ब्रांच पूरे देश में बंद रहेंगे।
जिन उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट SBI में है उनसे आग्रह है कि अगर कोई जरूरी काम हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्टेट बैंक जाकर पूरे कर ले।
read more :
- Bank Holidays May 2026 जानिए इस महीने कब रहेंगे बैंक बंद
- एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी गिरावट
- March Bank Holiday – निपटा लें बैंकिंग के अपने सभी काम
हड़ताल क्यों हो रही है…?
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपना प्रस्तावित हड़ताल 25 और 26 मई को रखा है जिसमें अलग अलग ब्रांचेस पर हड़ताल होगी। इस हड़ताल में स्टाफ कई मुद्दों पर उच्च अधिकारियों से बात करेगी। आउटसोर्स भर्ती, पेंशन नियम, मैनेजरों की नियुक्ति जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए यह हड़ताल बुलाई गई है। SBI लगातार भर्ती करने का दावा कर तो रही है लेकिन अभी भी कई ब्रांचेस में स्टाफ की कमी देखी जा सकती है। जिन ब्रांचेस में भर्ती के माध्यम से स्टाफ नहीं है तो वहां पर आउटसोर्स नियुक्ति के दम पर काम चलाया जा रहा है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन मैनेजरों की नियुक्ति पर भी उच्च अधिकारियों के सामने बात करेगा। SBI में समानता से जुड़े मुद्दों पर भी अधिकारियों से बात की जाएगी।
ईद-उल-अजहा के कारण छुट्टी
27 और 28 मई को पूरे देश में मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा की छुट्टी RBI ने जारी की है। भारत के कई जगहों पर यह त्यौहार 27 मई को मनाया जाता है तो दूसरी ओर भारत के अन्य क्षेत्रों में 28 मई को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा मुसलमानों का मुख्य त्यौहार होता है इसलिए RBI ने करते हुए यह छुट्टी दी है।
ऑनलाइन कार्य रहेंगे जारी
इस बीच भले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सारे ब्रांच बंद रहे लेकिन ऑनलाइन काम पूरे तरीके से चालू होंगे। ATM, NetBanking, mobile banking जैसी सेवा 24 घंटे चालू रहेंगे जिससे ग्राहकों को लाभ मिल सकेगा। अगर आपको कोई बड़ा अमाउंट बैंक में जमा करवाना है तो आप बिल्कुल देर मत करिए। 23 मई के पहले तक आप बैंक में अपना पैसा जमा करवा सकते हैं, नहीं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आपको कुछ पैसे निकलवाने हैं तो डरने की कोई बात नहीं है। पैसा निकलवाने के लिए आप ATM का सहारा ले सकते हैं। कियोस्क भी पैसा निकलवाने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कि स्टेट बैंक का ही अंग है। जिन व्यक्तियों को अपने कागजी काम को जल्द से जल्द निपटाना है तो आप 23 मई के पहले जाकर अपने नजदीकी ब्रांच में काम पूरा कर ले नहीं तो फिर ठीक 6 दिन के बाद ही आपका काम होने की संभावना है।







