व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस – बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आरोपी पति समर्थ सिंह का लाइसेंस किया रद्द 

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस - बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आरोपी पति समर्थ सिंह का लाइसेंस किया रद्द 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 24, 2026 1:05 अपराह्न
Follow Us:

ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने के लिए उनका परिवार सरकार और कोर्ट दोनों के दरवाजे खटखटा रहा है। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत सुसाइड नहीं है बल्कि सोचा समझा मर्डर है जिसे सुसाइड नाम दिया जा रहा है। इस बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी वकील पति समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द कर दिया है। 

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष की ओर से बयान आया है कि समर्थ सिंह जो अपनी पत्नी ट्विशा शर्मा का कथाकथित आरोपी है वह घटना के बाद 10 दिन तक लापता था और अपने आप को सरेंडर भी नहीं किया। इन सारी बातों से आरोपी की नियत का पता चलता है इसलिए जब तक समर्थ सिंह कोर्ट से बरी नहीं हो जाते तब तक उनके वकालत का लाइसेंस रद्द किया जाता है। जब वह पूरे तरीके से निर्दोष साबित हो जाएंगे तो उनका लाइसेंस उनको वापस कर दिया जाएगा। आरोपी पति समर्थ सिंह घटना के बाद से ही फरार था। 

समर्थ सिंह की मां और ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह से पूछने पर उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। बाद में आरोपी पति समर्थ सिंह ने जबलपुर हाई कोर्ट में जाकर अपने आप को सरेंडर किया। जबलपुर हाई कोर्ट ने सरेंडर लेने से मना कर दिया और कहा कि जहां केस चल रहा है वहां जाकर सरेंडर करिए। 

दोबारा होगा पोस्टमार्टम 

ट्विशा शर्मा के परिवार वालों ने मध्यप्रदेश की मोहन यादव की सरकार से मांग की थी कि उनकी बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम हो। उन्हें भोपाल में हुए पोस्टमार्टम पर भरोसा नहीं हुआ। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने पोस्टमार्टम में कई चीजों को छुपाने का आरोप भोपाल पुलिस और डॉक्टरों पर लगाया। परिजनों का दावा है कि ट्विशा शर्मा के शरीर में चोट के निशान है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का कोई जिक्र ही नहीं किया। परिजनों ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई तो मोहन यादव की सरकार ने सुनी भी। अब दिल्ली एम्स की टीम रविवार को भोपाल आएगी। रविवार को भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा। 

परिजनों को उम्मीद है कि इस बार निष्पक्ष भाव से उनकी बेटी का पोस्टमार्टम होगा जिसमें चोट का भी जिक्र किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जहां ट्विशा शर्मा ने सुसाइड किया था वहां की एक फोटो भी सोशल मीडिया में चल रही है जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि जिम्नास्टिक वाले हैंडल से ही ट्विशा शर्मा ने लटककर अपनी जान दी थीं। अब ट्विशा शर्मा लटकी थी या फिर लटकाई गई थी इस बात का स्पष्टीकरण अभी तक नहीं हुआ है। भोपाल पुलिस अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है। 

7 दिन के पुलिस रिमांड पर समर्थ सिंह 

भोपाल कोर्ट ने आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। समर्थ सिंह ने जमानत की याचिका भी दायर की थी लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। अब 7 दिनों तक समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर रहेंगे। इन 7 दिनों में भोपाल पुलिस आरोपी पति समर्थ सिंह से बहुत से प्रश्न करना चाहेगी जिससे ट्विशा शर्मा सुसाइड केस के राज से पर्दा उठ सके। जिस तरह समर्थ सिंह घटना के बाद 10 दिनों तक फरार था उस हिसाब से लगता नहीं कि समर्थ सिंह आरोप कबूलेगा लेकिन पुलिस भी अपना काम अच्छे से जानती है। जब समर्थ सिंह 10 दिनों के बाद सरेंडर करने जबलपुर आए थे तब उन्होंने कहा था कि वह अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने आए है और इसलिए वह जबलपुर हाई कोर्ट में पहुंचे है। 

भोपाल पुलिस यह भी प्रश्न करना चाहेगी कि जब आरोपी पति समर्थ सिंह ने कोई गुनाह किया ही नहीं तो फिर वह 10 दिन तक फरार क्यों चल रहा था? क्या उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर था? इन सब सवालों से पर्दा तभी उठेगा जब आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस के प्रश्नों का सही से उत्तर देंगे। 

read more : ट्विशा शर्मा सुसाइड केस

सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट का नोटिस

ट्विशा शर्मा की सास और आरोपी वकील पति समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह एक जज रह चुकी है। ट्विशा शर्मा के परिजनों का दावा है कि सास गिरिबाला सिंह शादी के कुछ दिनों के बाद से ही लगातार ट्विशा शर्मा के चरित्र पर उंगली उठाती थी। वह कहती थी कि ट्विशा शर्मा के पेट में जो बच्चा पल रहा है वह उसके बेटे का नहीं है बल्कि किसी और का है। पति समर्थ सिंह भी इस बात से सहमत था और मां बेटे लगातार ट्विशा शर्मा का मानसिक उत्पीड़न करते थे। गिरिबाला सिंह को कोर्ट की तरफ से नोटिस भी आया कि उन्हें सबूत मिटाने के आरोप में पुलिस रिमांड पर भी भेजा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो गिरिबाला सिंह की प्रशासनिक स्तर पर पकड़ धरी की धरी रह जाएगी। 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सास गिरिबाला सिंह कैसे ट्विशा शर्मा के शरीर को नजर अंदाज कर रही है। उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है कि ट्विशा शर्मा की मौत हो चुकी है। अगर उसमें कोई जान बची है तो उसे अस्पताल ले जाया जाए। इन सभी सबूतों से ये लगना लाजमी है कि मां बेटे के मिलीभगत से ही ट्विशा शर्मा ने सुसाइड किया या जानबूझ कर सुसाइड करवाया गया। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment