मई महीने में NTA (National Testing Agency) पूरे देश में CUET UG की परीक्षाएं आयोजित करवा रहा है। NTA ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें उसने 28 मई को होने वाली परीक्षा को बकरीद के कारण टाल दिया है। NTA ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि बकरीद पर्व के कारण 28 मई को होने वाली 2 पालियों की परीक्षा स्थगित की जाती है। छात्र NTA के official website (https://nta.ac.in/) पर बने रहे। स्थगित की हुई परीक्षाओं का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। बाकी की परीक्षाएं अपने तय तिथि के अनुसार ही होंगी।
ज्ञात हो कि CUET UG की परीक्षा पूरे देश में 11 मई से 31 मई तक आयोजित हो रही है। CUET UG की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या लाखों में होती है। हर स्टूडेंट CUET UG की परीक्षा देकर एक अच्छे सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहता है। जिनकी परीक्षा 28 मई को है, उनकी बस परीक्षा की तिथि टली है। बाकियों की परीक्षा तिथि यथावत रहेगी। छात्र NTA के official website पर बने रहे। किसी भी तरह के बदलाव को NTA अपने वेबसाइट में ही जारी करेगा।
NTA ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
NTA ने छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत के लिए हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 और ईमेल [email protected] जारी किया है। अगर छात्रों को किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है तो वह NTA के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल [email protected] पर पूछताछ कर सकते है।
हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र बैठते है। CUET UG के माध्यम से छात्र छात्राएं under graduate प्रोग्रामों में प्रवेश लेते है। जिनके नंबर अच्छे होते है उनको देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलता है। छात्र भी 12th के बाद CUET UG परीक्षा के लिए जमकर तैयारी करते है। पूरे देश में अलग अलग परीक्षा केंद्रों में CUET UG की परीक्षा आयोजित होती है।
read more :
क्या है CUET UG…?
CUET का फुल फॉर्म common University entrance test है। CUET के माध्यम से पूरे देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। जिनके स्कोर अच्छे होते है उनको जवाहरलाल नेहरू केंद्रीय विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलानिया विश्वविद्यालय और भी कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलता है। ऐसा नहीं है कि NTA केवल CUET UG की प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाता है। NTA CUET PG की भी प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाता है। पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए भी देश के लाखों छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित होते है। बड़ी बड़ी कंपनियों में भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों को हायर करने की होड़ है। इसीलिए कोई भी छात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहता है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी और पीजी के कोर्सेज के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी निशुल्क करवाई जाती है। इसलिए लाखों छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालयों की ओर काफी ज्यादा आकर्षित होते है।
पुनः एडमिट कार्ड होंगे जारी
NTA ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट में बताया कि जिन छात्रों की परीक्षा 28 मई को होने वाली है उसे स्थगित कर दिया है। स्थगित होने वाले परीक्षाओं की तिथि अलग से जारी की जाएगी और उनका एडमिट कार्ड भी फिर से जारी किया जाएगा। NTA ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल [email protected] जारी किया है अतः जिन भी छात्र को एडमिट कार्ड को लेकर कन्फ्यूजन है वो हेल्प लाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते है। NTA ने बकरीद के कारण यह फैसला लिया है। बकरीद होने के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी। इसको देखते हुए NTA के द्वारा किसी भी छात्र को कोई परेशानी न हो इसलिए NTA ने बकरीद पर CUET UG की परीक्षा स्थगित कर दी है।







