व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

कॉकरोच जनता पार्टी से प्रेरित होकर पाकिस्तान के Gen Z ने भी बनाई कॉकरोच आवामी पार्टी : सिस्टम के खिलाफ उठाएंगे आवाज

कॉकरोच जनता पार्टी से प्रेरित होकर पाकिस्तान के Gen Z ने भी बनाई कॉकरोच आवामी पार्टी
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 28, 2026 8:16 अपराह्न
Follow Us:

कॉकरोच जनता पार्टी ने हाल फिलहाल में इंस्टाग्राम में गदर मचा के रखा हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम में 22.6 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके है जो किसी भी पार्टी के इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है। जब से कॉकरोच जनता पार्टी बनी है तब से इस पार्टी के गठन के उद्देश्य और इसको स्थापना करने वाले संस्थापक अभिजीत दीपके की काफी चर्चा हो रही है। कॉकरोच जनता पार्टी से प्रेरित होकर पाकिस्तान में भी जेन जी ने भी कॉकरोच आवामी पार्टी बना दी है। अभी यह नया इंस्टाग्राम हैंडल है इसलिए अभी इसके फॉलोअर्स कम है। लेकिन उम्मीद यही है कि इसके फॉलोअर्स में बढ़ोत्तरी होगी। 

कॉकरोच जनता पार्टी का उद्देश्य इसके संस्थापक अभिजीत दीपके बताते है कि कॉकरोच जनता पार्टी सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बनी है। कॉकरोच जनता पार्टी न केवल सोशल मीडिया में सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगी बल्कि जमीनी स्तर में भी लोगों को सरकार के द्वारा लूट को बताने का प्रयास करेगी। 

पाकिस्तान आवामी पार्टी 

पाकिस्तान की जनता तो भारत से भी ज्यादा परेशान है। जहां भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव कम ही बढ़े है तो पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू गए है। आटा, चावल, सब्जियां सभी के दाम अब आम आदमी के बस से बाहर हो चुके हैं। इसी सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पाकिस्तान के Gen Z ने भारत के कॉकरोच जनता पार्टी की तरह पाकिस्तान की अपनी Gen Z की आवाज कॉकरोच आवामी पार्टी बना ली है। पाकिस्तान में युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल रहा है। वहां की आम जनता इस बात से परेशान है कि दूसरे देशों की आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा अच्छी है लेकिन पाकिस्तान इतने कर्ज में डूबा हुआ है कि उसकी आर्थिक स्थिति कभी ठीक हो ही नहीं सकती है। इसी सब दिक्कतों की वजह से पाकिस्तान के Gen Z ने कॉकरोच आवामी पार्टी बनाने का फैसला लिया है। 

read more:

यूजर्स के अलग अलग रिएक्शन 

कई यूजर्स इसे नकल करार दे रहे हैं। कई यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि बाप तो बाप रहेगा। पाकिस्तान हमेशा से ही भारत को नीचा दिखाने के लिए उसकी नकल करते आया है। पाकिस्तान भारत की भले ही नकल कर ले, लेकिन भारत जितना मजबूत वह कभी नहीं हो पाएगा। पाकिस्तान के Gen Z ने अपनी पार्टी तो बना ली है लेकिन इस पार्टी को वहां के लोगों का समर्थन कितना मिलता है यह तो समय ही बताएगा। कॉकरोच आवामी पार्टी बनाने के बाद इस इंस्टाग्राम अकाउंट के पास अभी तक करोड़ों फॉलोअर्स जुड़ गए है जो यह दर्शाता है कि पाकिस्तान का Gen Z भी अपने देश में बदलाव चाहता है। फिलहाल पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था से ही परेशान है। वह कर्ज में इतना डूबा हुआ है कि चीन से भीख मांगने का काम रोज कर रहा है। अपने मुल्क में एक ही कीमती चीज है वह है गधा। गधे को चीन को  बेचकर वह अपने कर्जे को कम करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वहां के Gen Z की मांगों को वह कभी पूरा नहीं कर पाएगा। 

अभिजीत दीपके के माता पिता का डर 

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी बनाने के बाद उसके वॉट्सएप में कई धमकी भरे मैसेज आ रहे है। अभिजीत दीपके के माता पिता ने भी अपना डर व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बेटे को लगातार धमकी भरे मैसेज कई व्यक्तियों के आ रहे है। अभिजीत दीपके ने यह भी कहा कि अगर वह इंडिया में वापस आयेंगे तो वहां की सरकार उन्हें एयरपोर्ट में ही गिरफ्तार कर लेगी। कई लोग अभिजीत दीपके को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बता रहे है क्योंकि आम आदमी पार्टी के शुरुआत के दिनों में अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी के IT cell के कार्यकर्ता थे।

कुछ लोग अभिजीत दीपके को मनीष सिसोदिया का आदमी बता रहे है और उनके साथ वाली फोटो भी खूब वायरल कर रहे है। अब अभिजीत दीपके लोगों के प्रतिक्रियाओं के सामने खड़े हो पाते है या नहीं यह तो वक्त बताएगा। कॉकरोच जनता पार्टी की कई इकाइयां भी बनाई जा रही है। लोग सिस्टम के खिलाफ खड़े होने की बात कर रहे है। एक बात यह भी है कि कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम में बवाल मचाना और जमीनी स्तर पर विश्वास जीतने में जमीन आसमान का अंतर है। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment