NEET पेपर लीक मामला अभी पूरी तरीके से दबा भी नहीं था और CUET UG की परीक्षा में भी छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 30 मई को आयोजित देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छात्रों के द्वारा NTA की कई शिकायतें की गई है। यह शिकायत परीक्षा केंद्रों में तकनीकी दिक्कतों से संबंधित है। मई छात्रों ने बताया कि परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से प्रारंभ होने वाली थी जिसके लिए 2.30 बजे रिपोर्टिंग टाइम दिया गया था लेकिन 3.00 बजे के बजाय परीक्षा 1 घंटे की देरी अर्थात 4.00 बजे प्रारंभ हुई। इस देरी से छात्रों और उनके अभिभावकों को चिलचिलाती धूप में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों में कई छात्रों के कंप्यूटर में सर्वर की दिक्कत आ रही थी जिससे उनके कंप्यूटर में पेपर नहीं आ रहा था। बाद में जो छात्र पेपर ही नहीं देख पाए फिर वो छात्र मानसिक तनाव के कारण बाहर चले गए या तो कई छात्र अपने घर वापस लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम में NTA ने माफी मांगी है। ज्ञात हो कि CUET UG की परीक्षा पूरे देशभर में 11 मई से 31 मई तक आयोजित हो रही है।
NTA की लापरवाही
NTA ने छात्रों को हुई परेशानी पर भले ही माफी मांग ली हो लेकिन NTA (National testing agency) की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। NEET paper लीक मामले में पूरे देश में राजनीति पहले ही हो रही है और अब CUET UG की परीक्षा में हुई तकनीकी दिक्कतों ने NTA की कार्य पद्धति पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह छोड़ दिया है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “ CUET UG में छात्रों को हुई दिक्कतों के लिए हम माफी मांगते है।
95 % छात्रों ने परीक्षा समय से पूर्ण कर ली थीं। 5% छात्र ऐसे है जिन्होंने अपना रोल नंबर डाल कर रजिस्ट्रेशन तो कर लिया था लेकिन उनके कंप्यूटर में सर्वर के कारण पेपर नहीं ओपन हो रहा था। ऐसे छात्रों के लिए NTA पुनः परीक्षा आयोजित करवाएगा।” NTA ने परीक्षा ने दें पाने वाले छात्रों की संख्या भी बताई है। NTA के अनुसार ऐसे छात्र करीब 3,765 छात्र है जो तकनीकी खामी के कारण परीक्षा से वंचित रह गए। इनके लिए NTA अलग से परीक्षा तिथि जारी कर परीक्षा आयोजित करवाएगा।
also read :
- बकरीद पर नहीं होगी CUET UG परीक्षा NTA ने हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
- NEET-UG 2026 संकट – पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द
TCS है NTA की साझेदार कंपनी
अभी TCS (Tata consultancy services) ही NTA के सभी परीक्षाओं को संचालित करवाने का काम करता है। TCS भारत की सबसे बड़ी IT कंपनियों में से एक है। TCS Tata group का हिस्सा है जो पूरे देश भर में सॉफ्टवेयर और परीक्षा प्रबंधन को सही करने के लिए काम करती है। TCS ने भी छात्र छात्राओं से माफी मांगी है। TCS ने बताया कि लगभग 95% छात्रों ने अपना पेपर पूरा कर लिया था या रजिस्ट्रेशन कर पेपर कर रहे थे। 5% ही ऐसे छात्र है जिनके सिस्टम में रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी पेपर अपलोड नहीं हो रहा था। ये तकनीकी दिक्कत के कारण हुआ था। NTA के अनुसार अब जो बच्चे पेपर नहीं दे पाए है उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। साथ ही उन बच्चों को पेपर देने के लिए एक्स्ट्रा टाइम भी दिया जाएगा। NTA NEET की परीक्षा को ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाती है। पेपर लीक के बाद भारत के शिक्षा मंत्री ने अगले साल से NEET की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में करवाने का फैसला लिया है। अगर ऐसे ही तकनीकी दिक्कत आती रही तो NEET जैसे प्रमुख परीक्षाओं को आयोजित करवा पाना असंभव होगा।
अभिभावकों में निराशा का माहौल
छात्रों से ज्यादा चिंता किसी भी परीक्षा की उनके अभिभावकों को होती है। वह अभिभावक ही होता है जो अपने बच्चे को किसी भी परीक्षा के लिए पहले से तैयार करता है और अपना तन मन और धन सब लगा देता है। CUET UG परीक्षा में छात्रों को हुई देरी में कई अभिभावक ऐसे भी थे जो परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस करते नजर आए। उनका बहस करना लाजमी है क्योंकि परीक्षा केंद्रों की दूरी आम तौर पर छात्र के घर से 100 या 200 KM की दूर पर रहती है जिससे छात्र और उनके अभिभावक ट्रेन या बस का सफर कर के परीक्षा देने पहुंचते है।
कई ऐसे भी छात्र रहते है जो सुबह से ही आकर परीक्षा केंद्रों में आकर बैठ जाते है और परीक्षा प्रारंभ होने का बेसब्री से इंतजार करते है। अगर किसी भी छात्र को मानसिक तनाव पहुंचता है तो निश्चित रूप से उनके अभिभावकों को भी पहुंचता होगा । छात्र एक अच्छा विश्वविद्यालय पाने के लिए महीनों पहले से ही CUET UG परीक्षा की तैयारी चालू कर देता है। अगर परीक्षा के समय ही उसके कंप्यूटर में प्रश्न पत्र ही न अपलोड हो तो सोच सकते है कि उस छात्र की मानसिक स्थिति उस वक्त क्या होगी। हालांकि NTA ने दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने का फैसला लिया है। आशा है कि छात्र और उनके अभिभावक NTA के दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने के फैसले से संतुष्ट होंगे।







