भारतीय रेलवे की online टिकट बुकिंग सेवा संचालित करने वाली कंपनी IRCTC ने 3 करोड़ फर्जी आईडी को बंद का फैसला लिया है। IRCTC पूरे देश की रेल टिकटों को ऑनलाइन मोड में तैयार करती है जिससे यात्रियों को स्टेशन पर आकर टिकट के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। IRCTC के online प्लेटफॉर्म पर बहुत से लोग विजिट करते है और समय बचाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते है। IRCTC ने फर्जी 3 करोड़ आईडी को बंद किया है क्योंकि यह id बनी तो है लेकिन इन आईडी से किसी भी प्रकार की टिकट बुकिंग नहीं हुई है। इन आईडी से किसी प्रकार का टिकट न बुक करने से इन आईडी को बंद करने का फैसला IRCTC ने लिया है। इससे जो यात्री टिकट बुक नहीं कर पर रहे थे उनको टिकट बुक करने में आसानी होगी। इस कार्यवाही का उद्देश्य ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म को अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए है। IRCTC के इस फैसले से ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी।
फर्जी आईडी बंद करने का कारण
भारतीय रेल दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोज लाखों यात्री रेल का सफर करते है। पास की बात हो या दूर की भारतीय रेल पर लोगों का विश्वास बढ़ता ही जा रहा है। इतने बड़े रेल नेटवर्क के लिए ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म बहुत ही अच्छी व्यवस्था है लेकिन ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म पर बहुत लोग कालाबाजारी करते है जिससे सही लोगों को टिकट मिलने में दिक्कत होती है।
IRCTC ने बताया कि कई खाते ऐसे थे जो अन्य संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय थे और जिनके मोबाइल नंबर, पता और ईमेल सही नहीं था। ऐसे फर्जी आईडी को IRCTC ने बंद कर दिया। यह भारतीय रेल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। 3 करोड़ आईडी को बंद करना IRCTC के व्यापक कार्य को दर्शाता है। IRCTC भी सामान्य यात्रियों को उनको उनके अधिकार के लिए लगातार अपने प्लेटफार्म में सुधार कर रहा है। IRCTC की वेबसाइट में जाकर अपनी आईडी बनाकर की भी यात्री आसानी से अपने मन मुताबिक सीट को बुक कर सकता है इससे उसे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भीड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
read more :
- लंबी दूरी की रेल यात्रा हुई महंगी- भारतीय रेलवे ने किया टिकट में बढ़ोतरी
- भारतीय रेलवे मंत्रालय की नई सौगात
IRCTC की अपील
IRCTC ने यात्रियों से अपील है कि वह फर्जी आईडी से टिकट बुक करना बंद कर दे क्योंकि IRCTC के फैसले के बाद उन आईडी पर असर पड़ सकता है। IRCTC ने यह भी अपील की है कि वह अपने नाम और अन्य जानकारियों के साथ केवल पंजीकृत आईडी का ही उपयोग online टिकट बुकिंग के लिए use करें। अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध आईडी पाई जाती है तो तुरंत IRCTC को जानकारी दें। IRCTC ने जब से ऑनलाइन टिकट बुकिंग चालू की है तब से कई यात्रियों को राहत पहुंची है। IRCTC के प्लेटफॉर्म में लाखों यात्री टिकट बुक करते है और लाखों का ट्रांजेक्शन IRCTC की वेबसाइट से होता है। संदिग्ध गतिविधियों में यात्रियों का पैसा डूबने का भी खतरा रहता है इसलिए भी IRCTC ने 3 करोड़ फर्जी आईडी को बंद करने का फैसला लिया है।
एजेंटो पर नजर
आईआरसीटीसी के ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म करने का काम MP online के रिटेलर्स करते है। कई ऐसे एजेंट भी होते है जो तय किए गए किराए से ज्यादा पैसा वसूल कर टिकटों की कालाबाजारी करते है। ऐसे दलालों और एजेंटों पर IRCTC अपनी नजर बनाए हुआ है। टिकटों की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए IRCTC भारतीय रेल के साथ लगातार काम कर रहा है और दलालों पर उचित कार्यवाही कर रहा है। इन कार्यवाही से IRCTC पर यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा और वह ऑनलाइन टिकट बुकिंग की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। अभी भारत सरकार वंदे भारत ट्रेन लॉन्च किया है और वंदे भारत ट्रेन कई रूटों पर चलाया जा रहा है। वंदे भारत की टिकटे ऑनलाइन बुक होती है जिसमें IRCTC की वेबसाइट पर बहुत लोड रहता है। अब भारत बुलेट ट्रेन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। बुलेट ट्रेन की भी सारी टिकटे online प्लेटफॉर्म से ही बुक करवानी होगी। टिकटों का उचित मूल्य भारतीय रेल पहले से ही तय कर लेती है लेकिन कई एजेंट ऐसे होते है जो टिकटों को दोगुना दाम में यात्रियों को बेचने का काम करते है।







