सबसे तेजी से उभरते युवा संगठन कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन किया। Gen z वाले इस संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके कल भारत आए। उन्होंने एयरपोर्ट पर भीड़ इक्कठा करने के लिए मना कर दिया। दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। CJP की तरफ से सरकार को घेरा गया। CJP का सरकार पर गुस्सा फूटा। इस गुस्से का कारण लगातार पेपर लीक, CBSE द्वारा कॉपी स्क्रीनिंग में गड़बड़ी, SSC घोटाला सभी मुद्दों को लेकर है। कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर में यह पहला प्रदर्शन है। प्रदर्शन करने के पूर्व कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी थी। कॉकरोच जनता पार्टी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस प्रदर्शन की सूचना सभी मीडियाकर्मी को दी थी। कॉकरोच जनता पार्टी बनाने के बाद इसके संस्थापक अभिजीत दीपके पहली बार भारत आ रहे है। उनके चाहने वाले भी उनके साथ जंतर मंतर में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
यह थे प्रदर्शन के मुद्दे
कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर मंतर में विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया –
- NEET paper लीक – CJP लगातार सोशल मीडिया में NEET paper लीक का मुद्दा उठाते आया है। पेपर लीक से छात्रों को मेहनत पानी में फिर रही है। 2 वर्षों से लगातार NEET paper लीक हो रहा है जिस पर सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठी है।
- CBSE ऑन स्क्रीनिंग गड़बड़ी – CBSE इस बार ऑन स्क्रीनिंग के माध्यम से कॉपी चेक कर रही है। ऑन स्क्रीनिंग कॉपी स्क्रीनिंग में कई गड़बड़ियां सामने आई है। कई छात्रों में दोबारा कॉपी चेकिंग के लिए आवेदन किया है।
- SSC घोटाला – SSC के द्वारा संचालित परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्था सामने आई है। नॉर्मलाइजेशन पर भी नंबर कम हुए है। इस मुद्दे को लेकर सीजेपी जंतर मंतर में आवाज उठाएगी।
- महंगाई की मार – अमेरिका और ईरान युद्ध से महंगाई पर काफी असर हुआ है। पेट्रोल डीजल अपने रिकॉड स्तर पर है। इतने महंगे पेट्रोल और डीजल को खरीदने के लोग सोचने पर मजबूर हो रहे है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। सीजेपी की तरफ से यह मत है कि शिक्षा मंत्री इतने सारे घोटालों को रोक पाने में सक्षम नहीं है तो वह शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर कैसे बने हुए है। NEET paper लीक मामले में सीजेपी पूरी गलती धर्मेंद्र प्रधान की बात रही है। NEET paper को देकर जहां लाखों बच्चे डॉक्टर बनने का सपना देखते है तो वही पेपर लीक से उन लाखों बच्चों का सपना टूट जाता है। NEET के दोबारा पेपर करवाने से कई सारे बच्चे तनाव में चले गए है। CJP NEET paper लीक मुद्दे को सरकार की विफलता बता रही है। बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जहां हजारों लाखों युवा नौकरी के लिए भटक रहे है तो वही केंद्र सरकार बेरोजगारी भत्ते देकर युवाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है। CJP का जंतर मंतर में प्रदर्शन लाजमी है ही लेकिन इस प्रदर्शन से कई सारे राजनीतिक पार्टियों को मिर्ची जरूर लगने वाली है।







