व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

3 दिन में 66 लाख फॉलोअर्स – जानिए क्यों ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी

3 दिन में 66 लाख फॉलोअर्स - जानिए क्यों ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 21, 2026 1:00 अपराह्न
Follow Us:

कॉकरोच जनता पार्टी : यह एक ऐसा नाम है जो महज कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से बने इस इंस्टाग्राम आईडी पर महज 3 दिनों में 62 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए है। इसके कंटेंट से zen z बहुत अधिक प्रभावित है इसलिए कॉकरोच जनता पार्टी को जेन जी की पार्टी भी कहा जा रहा है। इसके कंटेंट बाकी पार्टियों के जैसे नहीं है कि किसी भी नेता के भाषण के वीडियो को रील बनाकर प्रचार प्रसार करे।

कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम में कंटेंट बेरोजगारी, युवा, LPG गैस और पेट्रोल डीजल की समस्या पर बेस्ड है। अभिजीत दीपके नाम के शख्स को कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पेज का संस्थापक बताया जा रहा है। अभी मात्र इस पेज को बने कुछ ही दिन हुए है और यह अपने फॉलोअर्स को तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। अभी बीजेपी और कांग्रेस की इंस्टाग्राम के पेज पर 8 से 10 मिलियन तक फॉलोवर्स है। वह दिन दूर नहीं जब कॉक्रोच जनता पार्टी के पास खुद के फॉलोअर्स इतने अधिक हो जाएंगे कि वह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को इंस्टाग्राम पर पटखनी दे सकेगी। 

उदय का कारण और संभावना 

कॉकरोच जनता पार्टी का उदय किसी के बैनर तले नहीं हुआ बल्कि इसके उदय का कारण बड़ा ही दिलचस्प है। 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने फर्जी डिग्री का उपयोग कर सरकारी एवं अन्य संस्थाओं में नौकरी करने वाले युवाओं को कॉकरोच कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांगी थी। जैसे ही उन्होंने युवाओं के लिए कॉकरोच शब्द का प्रयोग किया वैसे ही देश के कुछ युवाओं में गुस्से की लौह फैल गई। 

अभिजीत दीपके नाम के युवक ने अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम को चुना। CJI ने जो कॉक्रोच शब्द का उपयोग कर युवाओं को अपमानित किया था वही कॉकरोच शब्द अभिजीत दीपके ने युवाओं के लिए सम्मान और पहचान बनाते हुए इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से पेज बनाकर zen z की आवाज और युवाओं की बात रखने का एक प्लेटफॉर्म बना दिया। अभिजीत दीपके के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी एक ऑनलाइन राजनीतिक मंच है जिसमें देश के युवाओं के मुद्दे बड़े ही संवेदनशील ढंग से रखे जाएंगे। 

read more :

फॉलोअर्स real या fake..?

मात्र 3 दिन में ही कॉकरोच जनता पार्टी के 66 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है। कुछ लोग इतने कम समय में इतने ज्यादा फॉलोअर्स जुटा पाने को असंभव और नामुमकिन मान रहे है। कॉकरोच जनता पार्टी के अगर इंस्टाग्राम पेज के reels को देखे तो reels पर मिलियन में व्यूज है जो यह बताता है कि कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स fake नहीं है। शायद कुछ लोगों को zen Z द्वारा निर्मित नए चीजों को स्वीकारने में दिक्कत आ रही है इसलिए वह कॉकरोच जनता पार्टी की सफलता को पचा नहीं पा रहे। ये बात सही है कि इंस्टाग्राम में आजकल fake followers खरीदे जा रहे हैं, जिससे फॉलोअर्स काउंट बढ़ता जाता है। अब कॉकरोच जनता पार्टी अपने फॉलोअर्स के दम पर राजनीतिक वातावरण को कितना गरम कर पाती है यह तो देखने वाली बात होगी। 

जमीनी स्तर में उतरने की संभावना

कॉकरोच जनता पार्टी अपने ऑनलाइन चैनल में काफी लोकप्रिय है। इन्होंने अपनी वेबसाइट भी बनाई है। जिन्हें कॉकरोच जनता पार्टी का हिस्सा बनना है वह वेबसाइट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन कर के आप कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य बन सकते है। कई नेताओं का यह कहना है कि zen z की लोकप्रियता को देखते हुए आने वाले समय में कॉकरोच जनता पार्टी जमीनी स्तर की राजनीति भी कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो बड़े-बड़े नेता बैठे ही रह जाएंगे और युवा देश की गद्दी पर राज करेंगे। ऐसा होने की संभावना बहुत कम है क्योंकि भारत में सोशल मीडिया का प्रचलन जरूर है लेकिन जनता इंस्टाग्राम की लोकप्रियता को देख कर वोट नहीं देती बल्कि गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, आर्थिक संतुलन को सुधारे ऐसे पार्टी और नेताओं को वोट देती है। कॉकरोच जनता पार्टी के बनने से युवाओं के पास राजनीति ने उतरने की उम्मीद तो जरूर है लेकिन यह एक सपने की तरह लगता है। 

नेपाल और बांग्लादेश का उदाहरण 

Zen Z आंदोलन जो नेपाल में हुआ उसे सभी जानते है। Zen z के आन्दोलन में बालेन शाह खूब चमके। Zen Z के आंदोलन के कारण ही बालेन शाह आज नेपाल के प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठे है। नेपाल के युवाओं ने भ्रष्टाचार में डूबे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गद्दी छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। यह तक उनका गुस्सा इतना आग उगला कि नेपाल के प्रधानमंत्री का घर और सांसद तक फूंक डाली। बांग्लादेश भी एक ऐसा उदाहरण है जिसमें zen z ने शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वहां के zen z ने खुद अपना प्रधानमंत्री चुना और उस सरकार में खुद के मनचाहे नेताओं को भेज कर आज देश में शासन कर रहे है। हालांकि भारत में यह सब होने की उम्मीद काफी कम है क्योंकि भारत का लोकतंत्र बाकी देशों की तुलना में काफी मजबूत है। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment