व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से सस्पेंड

नवजोत कौर सिद्धू
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 10, 2025 6:14 अपराह्न
Follow Us:

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (बल्लेबाज) एवं अमृतसर लोक सभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद एवं पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी नें निलंबित कर दिया है। सिद्धू भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब विधानसभा की पूर्व सदस्य भी हैं। उन्होंने सन 2012 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अमृतसर की पूर्व विधानसभा से चुना गया था। साथ ही उन्हें मुख्य संसदीय सचिव भी नियुक्त किया गया था।

नवजोत कौर सिद्धू

बाद में वह भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निलंबित कर दिया है, यह फैसला अचानक नहीं हुआ बल्कि पिछले कुछ समय से उन्हें बार-बार पार्टी लाइन से बाहर बयान देने और अनुशासनहीनता के आरोप लगे रहते थे,जिस कारण इस कदम को उठाया गया, कांग्रेस को इस फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस की राजनीतिक हलचल कॉफी तेज हो गई है।

नवजोत कौर सिद्धू का ‌दावा

नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब कांग्रेस के भीतर सीएम सीट और टिकट के बदले करोड़ों रुपये की डील होती है जो 500 करोड़ रुपये का ‘सूटकेस’ देता है वही मुख्यमंत्री बन जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है,तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौटगे पंजाब में 2027 में चुनाव होने हैं। उनके यह बयान के बाद राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया और दो दिन के अंदर कांग्रेस ने उन पर एक्शन ले लिया।‌

You can also read – जानिए कौन है Indigo owner and his net worth- पिता की ट्रैवल एजेंसी से बेटे के indigo तक का सफर, नेटवर्थ जान उड़ जायेंगे होश

बवाल के बाद सफाई में यह कहा

उनके द्वारा दिए गए बयान पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा कहे गये बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है कौर ने सोशल मीडिया मंच X पर भी रविवार शाम को यह लिखा कि मैं हैरान हूं कि मेरे सीधे बयान को किस तरह तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने X पर आगे लिखाते हुए कहा कि मैंने सिर्फ इतना ही कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने हमसे कभी कुछ नहीं मांगा जब मुझसे पूछा गया कि नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं या नहीं तो मैंने कहा कि हमारे पास मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को देने के लिए कोई भी पैसा नहीं है।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनके पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन वह पंजाब को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बना सकती है,राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की ही बात करते हैं लेकिन हमारे पास मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपये देने ताकत नहीं है। इन सभी बयानों के बाद कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने कौर के दावों पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि जब वह भाजपा से कांग्रेस में आई थीं तब उन्हें मंत्री बनाया गया था उन्होंने आरोप लगाया कि कौर बार-बार पदों के लिए धन देने की बातें उठाती रहती हैं।

खड़ा हुआ बखेड़ा

कौर के इस बयान ने पंजाब की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरने का प्रयास किया और वहीं अब नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर ही जुबानी हमला बोल दिया है।‌

पार्टी अध्यक्ष द्वारा उन्हें उनकी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने के कुछ घंटे बाद ही नवजोत कौर सिद्धू ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह पर तीखा प्रहार करते हुए X पर लिखा कि मैं एक बेपरवाह और गैर-ज़िम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट प्रेसिडेंट के साथ खड़ा होने से इनकार करती हूं। मैं अपने उन सभी भाइयों और बहनों के लिए खड़ी हूं जिन्हें उनकी नाकाबिलियत और गैर-ज़िम्मेदाराना बर्ताव से दुख पहुंचा है। मैं उन्हें प्रेसिडेंट मानने से इनकार करती हूं। मुझे हैरानी है कि CM उन्हें क्यों बचा रहे हैं उन्होंने तो पार्टी नेतृत्व पर एक और गंभीर आरोप लगाया दिया उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव के दौरान उम्मीदवार को टिकट देने के लिए उनसे 10 करोड़ रुपये तक की मांग की गई.

वहीं कौर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि SC/ST एक्ट में गिरफ्तारी,बस बॉडी केस और 2500 एकड़ ज़मीन हड़पने का केस जो मेरे द्वारा PMO पंजाब के गवर्नर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भेजा गया है, उस पर सीएम भगवंत मान साफ करें कि आप उन्हें क्यों बचा रहे हैं? राजा वड़िंग मुझे मेरे वाहेगुरु जी ने पंजाब को आपसे बचाने के लिए भेजा है। आप पंजाब कांग्रेस को टुकड़ों में बांट नहीं सकते हैं।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment