व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

जानिए कौन है Indigo owner and his net worth- पिता की ट्रैवल एजेंसी से बेटे के indigo तक का सफर, नेटवर्थ जान उड़ जायेंगे होश

Indigo owner
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 10, 2025 1:29 अपराह्न
Follow Us:

देश की सबसे किफायती एयरलाइन इंडिगो पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि, नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेश (FDTL) के नियमों के चलते सैकड़ों फ्लाइट रद्द हुई। कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस इंडिगो संकट के बीच इंडिगो के मालिक को लेकर भी काफी चर्चा है। लोग गूगल और इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि कौन कंपनी मालिक है और उनकी नेटवर्थ कितनी है? बता दें कि इंडिगो के मालिक राहुल भाटिया हैं, जिन्होंने अपने दोस्त राकेश गंगवाल के साथ मिलकर साल 2006 में इस कंपनी की शुरुआत की।

Indigo owner and his net worth

Indigo owner राहुल भाटिया का शुरुआती सफर

ब्लूमबर्ग के अनुसार, राहुल भाटिया का जन्म साल 1960 में नैनीताल में हुआ। वह कपिल भाटिया के बेटे हैं, जो एक एंटरप्रेन्योर थे। वे दिल्ली एक्सप्रेस नाम की एक ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। राहुल ने यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

Indigo owner राहुल भाटिया का करियर

अपनी डिग्री पूरी करने के दौरान, राहुल ने IBM में दो साल काम किया, जहां वे ऑटोमेटेड स्क्रीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट में शामिल थे। उन्होंने इसके बाद शिकागो में यूनाइटेड एयरलाइंस के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में काम किया। वर्ष 1985 में यूनाइटेड के लिए काम करते हुए, उनकी मुलाकात अपने होने वाले बिजनेस पार्टनर राकेश गंगवाल से हुई।
जब उनके पिता के कारोबार में दिक्कत आई तो वह कनाडा से अपनी पढ़ाई छोड़ कर इंडिया वापस आ गए। उन्होंने साल 1989 में इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज बनाई, जिसका मुख्य बिजनेस एयर ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट था।

Also read- IndiGo Flight Crisis — IndiGo की उड़ान संकट और यात्रियों की परेशानी

ऐसे हुई इंडिगो एयरलाइंस की शुरुआत

Indigo owner राहुल भाटिया ने साल 2006 में राकेश गंगवाल के साथ मिलकर इंडिगो एयरलाइंस की शुरुआत की। ये एक लो कॉस्ट एयरलाइंस है जो कम किराया का वादा करती है। अक्टूबर 2015 में इंडिगो ने बीएसई में अपना आईपीओ रखा, इस कदम ने उन्हें भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक बना दिया। वर्ष 2019 में कंपनी को चलाने को लेकर राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच विवाद हो गया। विवाद काफी बढ़ गया और इसके बाद गंगवाल ने कंपनी में अपना बोर्ड मेंबर का पद छोड़ दिया।

कौन हैं राकेश गंगवाल?

राकेश गंगवाल एविएशन सेक्टर के एक अनुभवी शख्स हैं और वो भी इंडिगो के को-फाउंडर हैं।गंगवान ने आईआईटी कानपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री हासिल की। यानी उनके पास इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट दोनों का तजुर्बा है, गंगवान कई एविएशन और लॉजिस्टिक्स कंपनियों में अहम पदों पर रहे हैं।

राहुल भाटिया की नेटवर्थ

राहुल भाटिया का पहला बिज़नेस वेंचर टेलीकॉम में था, लेकिन रेगुलेटरी दिक्कतों की वजह से वह कभी आगे नहीं बढ़ पाया। फोर्ब्स के अनुसार, राहुल भाटिया की नेटवर्थ 8.1 बिलियन डॉलर है। और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भी शामिल है।‌

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment