व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

16 अप्रैल को रिलीज होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला 

16 अप्रैल को रिलीज होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला 
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 7, 2026 4:30 अपराह्न
Follow Us:

Much awaited Film भूत बंगला अब सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार हर बार कुछ नया लेकर पर्दे में आते है और इस बार भी वह Horror comedy को लेकर दर्शकों के बीच आ रहे है। भूत बंगला फिल्म मार्च में ही रिलीज हो जाती लेकिन धुरंधर 2 के जबरदस्त क्रेज ने भूत बंगला के फिल्म निर्माताओं ने रिलीजिंग डेट को postponed करना ही सही समझा। 

जो दर्शक हॉरर कॉमेडी को देखना पसंद करते है उनके लिए यह एक अच्छी मूवी हो सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका का किरदार निभा रहे है। उनके साथ राजपाल यादव भी कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। अपनी जानदार कॉमेडी के लिए पूरी देश में छाने वाले असरानी साहब भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है। 

फिल्म में कई कलाकार ऐसे है जो कॉमेडी में अपनी छाप छोड़ चुके है। इन कलाकारों को दर्शक सिनिमा घरों में देखेंगे तो निश्चित ही हंसी का पिटारा खुलेगा। इस फिल्म की खास बात यह है कि असरानी साहब जो कि अब इस दुनिया में नहीं है उन्होंने भी जिंदा रहते इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है। फिल्म के गाने भी शानदार है सुनने लायक है। बाकी की कहानी आपको तभी मालूम चलेगी जब आप थियेटर्स में जाकर इस मूवी को अपने पूरे परिवार के साथ देखेंगे। 

जानिए इस फिल्म की कहानी 

भूत बंगला फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म रहने वाली है। फिल्म के नाम से ही दर्शकों को स्पष्ट हो गया होगा कि फिल्म हॉरर कॉमेडी रहने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है जिसमें अक्षय कुमार कॉमेडी का मजेदार तड़का लगाते हुए दिख रहे है। साथ ही उनके साथी भी इस कॉमेडी में उनका साथ निभाते हुए नजर आ रहे है। फिल्म में मंगलपुर एक स्थान है जहां की भूतिया हवेली को दिखाया गया है।  इस फिल्म में वधुसुर नाम के भूत को दिखा कर लोगो में डर भरने की कोशिश की जा रही है। 

फिल्म की कहानी ऐसी होती है कि अक्षय कुमार जो कि अर्जुन आचार्य नाम से इस फिल्म में है वो लंदन से वापस आते है। वो अपनी बहन की शादी इसी भूतिया हवेली में करना चाहते है। लेकिन वधुसुर इस हवेली में अपनी चमगादड़ की सेना के साथ वापस आता है और फिर से वह जिन्दा होने की कोशिश करता है। कुल मिलाकर यह फिल्म काला जादू के बारे में है और हॉरर कॉमेडी से भरपूर है । जो भी व्यूअर्स इस फिल्म के ट्रेलर से प्रभावित हुए हो वह इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स जरूर जा सकते है। तब्बू भी इस फिल्म का हिस्सा है और वह भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए देखी जा सकती है। तब्बू ने गोलमाल रिटर्न जैसी फिल्मों में भी काम किया है जो कि सुपरहिट साबित हुई थी। 

Latest published : भूत बंगला से पहले प्रियदर्शन की ये पांच बेहतरीन कॉमेडी फिल्में देखें

क्या कर पाएगी यह फिल्म धुरंधर जैसे कमाई…?

फिल्म से तो वैसे उम्मीदें बहुत है लेकिन धुरंधर 2 जैसी कमाई यह फिल्म करेगी इसकी आशंका दर्शकों को कम हीं लग रही है। अगर हम बात करे हॉरर कॉमेडी की तो स्त्री 2 ने जबरदस्त कमाई की थी । स्त्री 2 ने लगभग 600 करोड़ रूपये की कमाई कर खूब वाहवाही लूटी थी। स्त्री 2 इसलिए भी सक्सेसफुल हुई क्योंकि स्त्री फिल्म के पहले पार्ट का राज स्त्री 2 में छुपा था। कुछ वैसे ही धुरंधर फिल्म के पहले पार्ट का राज धुरंधर 2 में छुपा था। जो फिल्म गॉसिप वाली होती है वो फिल्म खूब हिट होती आ रही है। बाहुबली फिल्म भी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली भारतीय सिनेमा इतिहास की पहली फिल्म बनी थी। 

लगभग 120 से 150 करोड़ तक के बजट से तैयार हुई इस फिल्म से उम्मीदें तो बहुत है। अब देखते है अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म के साथ कितना लोगों को गुदगुदा पाते है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन है। जिन्होंने इस फिल्म को शानदार तरीके से निर्देशित किया है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर है जिन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 27 करोड़ रुपए फीस के रूप में ली है। देखना यह होगा कि यह फिल्म अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर पाती है या नहीं।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment