व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

अशोक खैरात ने ज्योतिषी बाबा बनकर फैलाया करोड़ों का साम्राज्य

अशोक खैरात ने ज्योतिषी बाबा बनकर फैलाया करोड़ों का साम्राज्य
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 27, 2026 8:22 अपराह्न
Follow Us:

महाराष्ट्र में बाबा कांड कम होने का नाम नहीं ले रहे है। रोज नई जानकारियां बाबा के खिलाफ मिलती जा रही है। इधर महाराष्ट्र पुलिस ने बाबा अशोक खैरात को 18 मार्च को हिरासत में ले लिया है। बाबा पर आरोप है कि वह शुद्धिकरण और संतान प्राप्ति के नाम पर सैकड़ों महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है और अश्लील वीडियो बनाकर उन महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। जांच करने के बाद पता चला कि खुद को ज्योतिष बाबा बताने वाला अशोक खैरात के संपर्क कई मंत्रियों तक भी थे। अशोक खैरात 15 बार तुर्की भी जा चुका है। तुर्की के अलावा उसने कई विदेशी यात्रा भी की है।

पुलिस जांच के बाद पता चला कि बाबा के नाम पर लगभग 1500 करोड़ की संपत्ति है और यह संपत्ति उसने कलाबाजी, अंधश्रद्धा और ब्लैकमेलिंग करके कमाई होगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का नाम भी अब पुलिस जांच में सामने आ रहा है। आरोप है कि रूपाली चाकणकर बाबा के पास जाती थी और अंधश्रद्धा के नाम पर उसकी सेवा करती थी। अब देखना यह होगा कि बाबा और कितना नीचे गिरेगा और उसके नाम पर और कितनी धाराएं लगेगी।

कैसे फैला अशोक खैरात का इतना बड़ा नेटवर्क

पुलिस जांच में मालूम चला कि बाबा उन महिलाओं को शिकार बनाता था जो खूबसूरत होती थी और जिनका पारिवारिक पृष्ठ पैसे वाला होता था। जिस परिवार की महिलाओं को संतान प्राप्ति की कामना होती थी वो महिलाएं बाबा के पास आती थी और सेवा के नाम पर शारीरिक संबंध बनाती थी। इस बात का फायदा उठाकर बाबा स्पाई कैमरे से वीडियो बना लिया करता था और बाद में वो वीडियो देखकर ब्लैकमेलिंग किया करता था।

बाबा के नाम पर कई एरिया में करोड़ो की जमीन रजिस्टर है। उसके घर में लाखों के गहने भी बरामद हुए है। पुलिस जांच पर उसके घर से 8 लाख कैश, 1 पिस्टल और कई जमीनी दस्तावेज प्राप्त हुए है।

Read more:

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का नाम आया सामने देना पड़ा इस्तीफा

यहां शिवसेना ने राजनीति चालू कर दी है। उसने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंश कर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली की सोशल मीडिया फोटो दिखाकर यह दावा किया है कि रूपाली बाबा के पास सेवा के नाम पर जाती थी। उन्होंने यह भी दावा किया है रूपाली अंधश्रद्धा के नाम पर इतना डूब चुकी थी कि उसने अपने हाथ की एक उंगली भी बाबा के कहने पर कटवा दी थी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया। वही पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह सब आरोप निराधार है और उनका इस मामले से किसी भी प्रकार का कोई भी संबंध नहीं है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में रूपाली कितनी सहायता करती है।

बाबा ने दी क्या कामवासना में नरबलि

जब पुलिस जांच के दौरान पुलिस बाबा के घर में पहुंची तो पुलिस को उसके घर से एक पिस्टल मिला। पुलिस ने उस पिस्टल को बरामद कर किया। पिस्टल में लगभग 5 गोली मिसिंग थी। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या ब्लैकमेलिंग करने के बाद महिलाओं की हत्या तो नहीं कर दी। अब पूरी बात जांच के दौरान ही सामने आएगी। एक और घटना सामने देखने को मिली कि जब पुलिस बाबा को गिरफ्तार कर ले जा रही थी पुलिस गाड़ी पर बाबा के समर्थक पुलिस गाड़ी पर पथराव कर रहे थे। पुलिस ने हालात को अपने कंट्रोल में ले लिया लेकिन प्रश्न उठता है कि बाबा के ऐसा कृत्य करने के बाद भी उसके समर्थक क्यों साथ दे रहे है।

आज 25 मार्च 2026 दिन बुधवार

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment