व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

BAFTA 2026-  Alia ने मंच पर आते ही कहा “नमस्कार “  फिर हिंदी में स्पीच तालियों की गड़गड़ाहट से मची धूम 

BAFTA 2026-  Alia ने मंच पर आते ही कहा “नमस्कार “  फिर हिंदी में स्पीच तालियों की गड़गड़ाहट से मची धूम 
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 23, 2026 2:45 अपराह्न
Follow Us:

डेलीबार्ता, फिल्म-ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड्स (BAFTA) 2026 में आलिया भट्ट बतौर प्रजेंटर स्टेज (presenter stage) पर नजर आईं।  उनकी शानदार Speech नें सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और सबनें खुलकर उनकी सराहना की, इस मौके पर उन्होनें अपनी हिंदी स्पीच में जो शानदार लाइनें कही वह अब चर्चा का विषय बनी हुई है। 

BAFTA 2026 – हिंदी में जीता विदेशियों का दिल

आलिया बॉलीवुड (Bollywood) में एक ऐसा नाम है जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मौका था BAFTA  2026 में अपने डेब्यू का, जहां उन्होंने केवल बॉलीवुड फैन्स (bollywood fans) ही नहीं बल्कि वहां मौजूद विदेशियों का भी दिल जीत लिया। Red Carpet पर अपने खूबसूरत अंदाज से उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया और जैसे ही वह मंच पर आईं तो हिंदी में उन्होनें नमस्कार (Hello) कहा, और इसके बाद उन्होनें जो शानदार Speech दी उस पर तालियां गूंज उठी। 

चर्चा में थी आलिया

आलिया भट्ट BAFTA 2026 में एंट्री को लेकर काफी समय से चर्चा थी जो अब पूरा हो गया। आलिया की इंट्री इस कार्यक्रम में स्टेज पर बतौर स्पीकर (Speaker) हुई। उन्होंने हॉलीवुड (Hollywood) के ग्लैमर को दिखाते हुए बेस्ट नॉन-इंग्लिश (best non-english) फिल्म को अवॉर्ड दिया। इससे पहले आलिया ने अपने भाषण से सबका दिल जीता।

Latest published : सादगी और शालीनता के साथ नई शुरुआत कृतिका कामरा

आलिया ने आते ही कहा, नमस्कार और मंच से शानदार Speech से की शुरुआत

उन्होंने मंच पर नमस्कार (Hello) कहते हुए कुछ लाइनें हिंदी (Hindi) में कही और फिर उन्होंने अपनी इन बातों को अंग्रेजी में भी समझाया जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

कहा कि अब सब टाइटल (sub title) देखनें की जरुरत नहीं 

आलिया ने हिंदी में कहा- अब सब टाइटल देखने की जरूरत नहीं

आलिया भट्ट को BAFTA मंच पर बुलाने से पहले होस्ट एलन कमिंग  (Host Alan Cumming)  ने एक्ट्रेस का एक शानदार परिचय (great introduction) दिया और इसके बाद उन्होंने वहां एंट्री मारी। आलिया ने अपनी Small सी स्पीच में कहा कि आने वाला अवार्ड (Award) एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो English में नहीं है।’ कुछ देर रुकने के बाद, उन्होंने मजे से कहा कि अभी सबटाइटल (Subtitle) देखने की जरूरत नहीं है।’ फिर उन्होंने कहा कि वह हिंदी में अगली अवॉर्ड कैटिगरी का परिचय दे रही हैं।

Film को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात

आलिया नें कहा कि ‘हालांकि फिल्में अनगिनत आवाजों में बोलती हैं, लेकिन हम सिनेमा (Cinema) की भाषा का जश्न मनाते हैं। और वह भाषा हम सभी धाराप्रवाह (fluently) बोलते हैं।’ आलिया भट्ट को प्रेजेंटर (presenter) के तौर पर देखकर लोग सोशल मीडिया पर कूद गए हैं। काफी लोगों ने आलिया के कॉन्फिडेंस और उनके लुक्स की जमकर तारीफ की है।

Read more

हिंदी सिनेमा से शुरु हुआ करियर

आलिया भट्ट ने कहा, ‘मानवीय भावनाओं (human emotions) से बढ़कर कुछ भी शक्तिशाली नहीं है और इसके लिए भाषा (Language) की जरूरत नहीं होती। मेरा करियर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ और फला-फूला (flourished)। हम भले ही भाषा या सीमाओं से बंटे हों, लेकिन सिनेमा  (Cinema) की भाषा हमें एक साथ लाती है।’

गैर-अंग्रेजी भाषा की बेस्ट फिल्म का BAFTA Awards 2026 किसे मिला

बता दें कि ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ (Sentimental Value) ने गैर-अंग्रेजी (non-english) भाषा की बेस्ट फिल्म का बाफ्टा अवॉर्ड (BAFTA Awards 2026)  जीता। नॉर्वेजियन फैमिली ड्रामा (Norwegian family drama) इस फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ (Sentimental Value) को ‘द सीक्रेट एजेंट’ (The Secret Agent), ‘इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट’ (It Was Just an Accident), ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ (The Voice of Hind Rajab) और ‘सिरात’ (Sirat) के साथ नॉमिनेट किया गया था।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment