व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने नेपाल में खत्म किया VIP कल्चर 

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने नेपाल में खत्म किया VIP कल्चर 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 20, 2026 12:26 अपराह्न
Follow Us:

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी सरकार बनाने के बाद एक से बड़े एक फैसले ले रहे हैं। बालेन शाह प्रमुख रूप से vip कल्चर को खत्म करने की कोशिश में है ताकि जनता अपने नेताओं को अपने जैसा ही समझ सके। नेपाल सरकार के नए आदेशों के मुताबिक अब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अलावा किसी भी मंत्री को सुरक्षा नहीं दी जाएगी। अगर किसी भी मंत्री को सुरक्षा या बॉडीगार्ड चाहिए तो उसे खुद के वेतन को खर्च कर बॉडीगार्ड रखना होगा। नेपाल सरकार ने एक और कड़ा फैसला लिया जिसमें मंदिरों में VIP लोगों को अलग से दर्शन कराने का प्रावधान हटा दिया गया है। 

बालेन सरकार के अनुसार मंदिर सबके लिए एक होना चाहिए और भगवान के दर्शन करने वाले लोग भी समान होने चाहिए। नेपाल सरकार ने किसी को भी लाल बत्ती देने का आदेश नहीं दिया है। सभी मंत्रियों को सामान्य वाहन का ही उपयोग करना होगा। जिस VIP कल्चर को अपनाने में ओली सरकार सबसे आगे रहती थी अब बालेन शाह की सरकार उसी VIP कल्चर को खत्म करने में जुटी है। 

सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को 

नेपाल की सरकार ने आम जनता की तरह ही मंत्रियों को भी रहने को कहा है। भारत में मूलतः मंत्री बनने के बाद z+ सुरक्षा दी जाती है लेकिन नेपाल में अब मंत्रियों को किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं मिलेगी। अगर कोई भी मंत्री अपने वेतन से सुरक्षा कर्मी रखना चाहते है तो वह रख सकते है। ऐसा नहीं है कि बालेन शाह केवल मंत्रियों को ही आम जनता की तरह रहने को बोल रहे है। वह खुद बिना किसी सुरक्षा के नेपाल की गलियों में निकल पड़ते है। जब बहुत ही जरूरत होती है तब ही वह सुरक्षा लेते है। 

इसी प्रकार नेपाल में मंदिरों के दर्शन के लिए किसी भी तरह का VIP प्रोटोकॉल ख़त्म कर दिया गया है। ऐसी में अब चाहे कोई कितना बड़ा भी मंत्री न हो उसे आम जनता की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। नेपाल की आम जनता भी नेपाल सरकार के vip कल्चर को खत्म करने के पक्ष में है। नेपाल सरकार ने VIP लोगों के लिए रास्ता बंद करने में भी रोक लगाई है। किसी भी VIP को अब सड़क रोक कर खुद आगे निकलने का नियम नहीं है। वह आम जनता की तरह सड़क पर चलेगा। 

read more :

पेट्रोल डीजल बचत के लिए 12 घंटे काम 

जहां पूरी दुनिया पेट्रोल डीजल की बचत कर रही है तो वही नेपाल ने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए नया फॉर्मूला निकाला है। अब नेपाल में कर्मचारी सप्ताह में अब केवल 5 दिन काम करेंगे। वह रोज 12 घंटे काम किया करेंगे। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। नेपाल पूरी तरीके से काम को ऑनलाइन करवाने के पक्ष में नहीं है इसलिए वह सप्ताह में 5 दिन ही काम करवा रही है। ऐसा करने से नेपाल सरकार काफी मात्रा में पेट्रोल और डीजल की बचत कर पाएगी। नेपाल की आम जनता से भी नेपाल की सरकार ने 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment