बंगाल में ममता की टीएमसी सरकार के विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में रखी हुमायूं कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर यह औपचारिकता पूरी की।

हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को यह कहा था कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित बावरी मस्जिद ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। उसके बाद ही TMC विधायक को 4 दिसंबर के दिन पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद टीएमसी के विधायक हुमायूं कबीर बोले कि मस्जिद निर्माण रोकने की साजिशें रची जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम मे हिंसा भड़काकर कार्यक्रम को बाधित करने की साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन वह बेलडांगा में बावरी मस्जिद की नींव रखेंगे कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। हम कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए हाई कोर्ट ने मस्जिद निर्माण पर रोक से इनकार किया है कोर्ट ने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुमायूं कबीर ने मस्जिद की नींव रखी।
कई दिनों से की जा रही थी तैयारी
TMC विधायक हुमायूं कबीर द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारी बहुत दिनों से चल रही थी। बावरी मस्जिद के शिलान्यास का कार्यक्रम 25 बीघा जमीन पर आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के लिए 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा मंच तैयार किया गया था। उसे मंच पर 400 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए 60 हजार से ज्यादा बिरयानी पैकेट तैयार कराए गए थे। 2 हजार वॉलंटियर्स और बेलडांगा और उसके आसपास सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस की कई टीमों समेत 3 हजार से ज्यादा जवान ने व्यवस्था को संभाला रखा था।
सऊदी अरब से आये थे धार्मिक नेता
बाबरी मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम में TMC विधायक ने मौलवियों और सऊदी अरब से आए हुए धार्मिक नेता के साथ मिलकर फीता काटा इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा मे नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे जमकर सुनाई दिए कार्यक्रम में 2 लाख से भी ज्यादा लोगों की भीड़ आई हुई थी। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए हुए लोगों में कोई अपने सिर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई रिक्शा से ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा थे बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए लोगों से कार्यक्रम स्थल पर चंदा भी जमकर इकट्ठा किया।
कहीं मुस्लिम वोट बैंक खींचनें की तैयारी
भाजपा द्वारा यह बोला जा रहा है, कि यह मुस्लिम वोट बैंक खींचने की एक राजनीति है भाजपा नेता दिलीप घोष ने बाबरी के नाम पर मस्जिद के शिलान्यास पर कहा कि जनता अब उन लोगों को पहचान लगी है राजनीतिक लाभ के लिए मुसलमान को गुमराह करते हैं। ममता की TMC और हुमायूं कबीर के बीच तालमेल है। यह मुस्लिम वोट बैंक खींचने की राजनीति है। भाजपा के सीनियर नेता अमित मालवीय ने X पर लिखा हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आग से खेल रही हैं। ममता मुस्लिमानो की भावनाओं का ध्रुवीकरण कर रही है।जिसके लिए वह हुमायूं कबीर का इस्तेमाल कर रही हैं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है। बीते इतिहास की बात की जाए तो यहां झड़पों का एक लंबा और अशांत इतिहास रहा है।
You may also read – 500 Years of Ram Mandir: A Historic Journey from Struggle to Triumph
तरुण चुघ का तीखा रुख
बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ ने अपना तीखा रुख अपनाते हुए तीखा कहा यह वह बावर है। जो देश की संस्कृति को खत्म करने के इरादे से भारत आया था। जिसे हमारे गुरु नानक साहिब ने ज़ालिम कहा था। उसने गंगा, यमुना और सरयू नदियों को हिंदुओं के खून से लाल कर दी थी उसने इतने ज़ुल्म किए और हमारे कितने मंदिरों को तोड़ दिया भारत उसके नाम पर कोई भी स्मारक या चीज कभी स्वीकार नहीं करेगा कोई धर्म गुरुओं ने भी बाबरी मस्जिद के निर्माण पर तीखा रुख अपनाया है। उसमें से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने चेतावनी देते हुए कहा की जो भी बाबर के साथ खड़ा होगा, तो उसके साथ बाबर जैसा ही सलूक किया जाएगा।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नें क्या कहा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बाबर आक्रांता था।यदि कोई उसके साथ जुड़कर अपनी पहचान बताता है तो उसको भी आक्रांता मानेंगे।उसी तरह का व्यवहार करेंगे उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाने से किसी को कोई आपत्ति नहीं लेकिन बाबर के नाम पर स्वीकार्य नहीं है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मस्जिद बनाएं हमें उसमें कोई आपत्ति है। मस्जिद बनाएं और आप अपने ईश्वर की अराधना अपने ढंग करें।






