व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

राजधानी भोपाल में मेट्रो का इंतजार खत्म, जल्द शुरू हो सकता है पहला Bhopal Metro कॉमर्शियल रन

Bhopal Metro
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 7, 2025 12:19 अपराह्न
Follow Us:

Bhopal Metro First Commercial Run: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही मेट्रो की सवारी करनें का सपना अब पूरा होनें की कगार पर है। तीन बार के विस्तृत निरीक्षण के बाद Bhopal Metro के कॉमर्शियल रन के लिए हरी झंडी मिली है। CMRS के ओके’ रिपोर्ट के बाद संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों (दिसंबर माह) में सुभाषनगर से एम्स तक मेट्रो का पहला कमर्शियल रन शुरू हो सकता है, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

Bhopal Metro First Commercial Run

CMRS से मिली अंतिम मंजूरी

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद राजधानी भोपाल में मेट्रो के कॉमर्शियल रन को मंजूरी मिल गई है. भोपाल मेट्रो के कॉमर्शियल रन के लिए बुधवार को कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की अंतिम मंजूरी मिल गई है, जिसका इंतजार लंबे समय से लोग कर रहे थे। तीन बार के विस्तृत निरीक्षण के बाद भोपाल मेट्रो के कॉमर्शियल रन के लिए हरी झंडी मिली है।

गौरतलब है राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश का दूसरा शहर होगा, जहां आधुनिक मेट्रो रेल का परिचालन शुरू होगा. मेट्रो रेल के परिचालन के लिए तकनीकी, सुरक्षा और परिचालन मानकों में खरी उतरी भोपाल मेट्रो को तीन चरणों के निरीक्षण के बाद ‘ओके रिपोर्ट’ मिली है। और इसी माह यानि दिसंबर में ही पहले कॉमर्शियल रन की संभावना है।

पीएम बन सकते है Bhopal Metro के पहले यात्री

जानकारी के मुताबिक भोपाल मेट्रो परियोजना का प्रायोरिटी कॉरिडोर यानी सुभाषनगर से एम्स के बीच सभी जरूरी कार्य पूरे हो चुके हैं। अब कमर्शियल रन की तारीख तय होने के बाद भोपाल मेट्रो के कॉमर्शियल रन की घोषणा कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री दिसंबर में ही भोपाल मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं और भोपाल मेट्रो के पहले यात्री बनेंगे। जिसके बाद प्रदेश की राजधानी में मेट्रो का संचालन शुरु हो जायेगा।

सुभाष नगर से साकेत नगर तक कि तैयारी

Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited (MPMRCL) को Commissioner of Metro Rail Safety (CMRS) से कमर्शियल संचालन (commercial run) की मंज़ूरी मिल चुकी है। इस मंज़ूरी के साथ यह तय हो गया है,कि मेट्रो का पहला परिचालन यानी यात्रियों के लिए शुरुआत दिसंबर 2025 में हो सकती है। INITIAL रूट के रूप में 6.22 किलोमीटर लंबा “प्राथमिक कॉरिडोर” Subhash Nagar से AIIMS Bhopal (साकेत नगर) तक खोलने की तैयारी है। अधिकारी इसकी शुरुआत के लिए संभवतः 13 दिसंबर 2025 की तारीख तय कर रहे हैं, और संभावना है कि उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होगा।

Also read – रूस सरकार और पतंजलि के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

जानिये क्या हो सकता है Bhopal Metro रूट, किराया, सुविधा

प्रारंभ में मेट्रो सिर्फ प्राथमिक कॉरिडोर (Subhash Nagar AIIMS Bhopal) पर चलेगी जो करीब 6.2 किलोमीटर है।
उद्घाटन के तुरंत बाद पहले एक सप्ताह तक मुफ्त यात्रा (free rides) देने की योजना है, ताकि लोग नए सफर का अनुभव कर सकें। इसके बाद किराया लागू होगा। शुरुआत में किराया लगभग ₹10 से ₹20 के बीच रहने की संभावना है।

रनिंग टाइमिंग और ट्रेन-फ्रीक्वेंसी की बात करें तो शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रेनें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चल सकती हैं, हर 30 मिनट पर एक ट्रेन होगी।

वहीं सुविधाओं की बात करें तो, मेट्रो को आधुनिक माना जा रहा है। लिफ्ट, एस्केलेटर, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन, और differently-abled (विकलांग) यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं इसमें शामिल होंगी।

सार्वजनिक परिवहन को गति देनें बड़ी पहल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को गति देने की यह एक बड़ी पहल है, जो ट्रैफिक जाम, समय और ईंधन की बचत से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करेगी। मेट्रो की सुविधा, विश्व-स्तरीय सुविधाओं और आधुनिक ट्रेन-सेट के साथ शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और तेज़ सफर देगी। शुरुआत में अगर फ्री राइड्स मिलती हैं, तो लोग मेट्रो की सुविधाओं से परिचित होंगे इससे मेट्रो को लोकप्रियता मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव सड़क मार्ग पर कम होगा। यह पूरी परियोजना, शहर की आधारभूत परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। और भविष्य में विस्तार की संभावना भी है।

एतिहासिक हो सकता है 13 दिसंबर

यदि 13 दिसंबर को उद्घाटन हो गया, तो भोपाल के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन होगा। और यहां पहले आधुनिक Bhopal Metro प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।शुरुआत के बाद धीरे-धीरे दूरी, रूट और स्टेशन बढ़ाए जाएंगे, जिससे अधिक लोग मेट्रो से जुड़ सकेंगे। सरकार व MPMRCL दोनों का कहना है कि आगामी वर्षों में शहर के अन्य हिस्सों के लिए मेट्रो नेटवर्क विस्तारित होगा,जिससे ट्रैफिक, प्रदूषण और समय की समस्या कम होगी।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment