झीलों की नगरी और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और 20 दिसंबर 2025 को भोपाल मेट्रो (भोज मेट्रो) का औपचारिक उद्घाटन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस आधुनिक परिवहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों को समर्पित किया।

भोपाल मेट्रो उद्घाटन एक ऐतिहासिक शुरुआत
मध्य प्रदेश के हृदय स्थल भोपाल में मेट्रो का सपना आज हकीकत में बदल गया। उद्घाटन समारोह राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉलमें आयोजित किया गया जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर भोपाल वासियों को बधाई दी।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सुभाष नगर स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और खुद मेट्रो में सवार होकर एम्स AIIMS तक का सफर तय किया। इस दौरान नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Also read – अग्निवीरों का कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
प्रायोरिटी कॉरिडोर Priority Corridor की जानकारी
भोपाल मेट्रो के पहले चरण में ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर को शुरू किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं
- कुल लंबाई लगभग 6.22 किलोमीटर।
- रूट सुभाष नगर से एम्स AIIMS तक।
- स्टेशनों की संख्या कुल 8 स्टेशन।
स्टेशनों की सूची
- सुभाष नगर Subhash Nagar
- केंद्रीय विद्यालय Kendriya Vidyalaya
- बोर्ड ऑफिस चौराहा Board Office Chauraha – MP Nagar
- एमपी नगर MP Nagar
- रानी कमलापति रेलवे स्टेशन Rani Kamalapati – Habibganj
- डीआरएम ऑफिस DRM Office
- अलकापुरी Alkapuri
- एम्स AIIMS
भोपाल मेट्रो का किराया Fare Structure
आम जनता के लिए मेट्रो का परिचालन 21 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। प्रशासन ने यात्रा को किफायती रखने के लिए स्लैब के आधार पर किराया तय किया है|
भोपाल मेट्रो का किराया दूरी और स्टेशनों की संख्या के आधार पर तय किया गया है
- न्यूनतम किराया 20 रुपए 1 से 2 स्टेशनों के लिए
- 3 से 5 स्टेशन 30 रुपए
- 6 से 8 स्टेशन पूरा कॉरिडोर 40 रुपए
नोट-
इंदौर मेट्रो की तरह भोपाल में शुरुआती दिनों में कोई फ्री राइड या छूट नहीं दी जाएगी। यात्रियों को पहले दिन से ही किराया देना होगा।
समय और फ्रीक्वेंसी Timing
- परिचालन का समय सुबह 09:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक।
- फेरे Trips दिन भर में कुल 17 फेरे लगेंगे AIIMS से 9 और सुभाष नगर से 8
- अंतराल Frequency हर 75 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन मिलेगी।
- यात्रा का समय AIIMS से सुभाष नगर पहुँचने में लगभग 25-30 मिनट का समय लगेगा।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
टिकट सुविधा फिलहाल टिकट केवल मेट्रो स्टेशनों के काउंटर पर ही मिलेंगे। ऑनलाइन टिकट की सुविधा बाद में शुरू हो सकती है।कोच की क्षमता एक ट्रेन में 3 कोच होंगे जिसमें लगभग 250-300 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। पार्किंग फिलहाल मेट्रो स्टेशनों पर बड़ी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है हालांकि स्टेशनों के पास छोटी जगहों को चिन्हित किया गया है। सुविधाएं सभी स्टेशनों पर लिफ्ट एस्केलेटर और दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा दी गई है।






