मार्च 2026 अंतिम सप्ताह में शुरू होने जा रही विश्व की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग (IPL) के लिए फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन की जगह श्रीलंका के खिलाड़ी दसुन शनाका को अपनी टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। IPL की प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि शनाका को 2 करोड़ की कीमत पर राजस्थान रॉयल्स से जोड़ा गया है।
जांघ की चोट बनी वजह
सैम करन का प्रतियोगिता से बाहर होना राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इस वर्ष खिलाड़ियों की नीलामी के पहले ही अपनी टीम के संयोजन को लेकर राजस्थान रॉयल्स का प्रबंधन बहुत सजग रहा था इसी कड़ी में उन्होंने भारी भरकम राशि खर्च करके करन को अपनी टीम में शामिल किया था ।
सैम करन एक ऐसे ऑलराउंडर हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं,लेकिन प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही वे जांघ में आई चोट के कारण अनफिट हो गए और टीम से बाहर हो गए।इसे टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के प्रबंधन ने भी माना कि सैम करन जैसे खिलाड़ी का बाहर होना टीम के संयोजन और प्रतियोगिता में टीम के अवसर पर भी असर करेगा ।
उनकी अनुपस्थित में टीम को ऐसे खिलाड़ी की आवश्यकता थी जो सैम करन की कमी को पूरी कर सके और बल्ले और गेंद दोनों से टीम को योगदान दे सके।
read more :
शनाका को मिला मौका
राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की अनुपस्थित में श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका को अपनी टीम में शामिल किया है।टीम के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने उन्हें एक बेहतर विकल्प बताया है। शनाका को टी20 का एक बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है टीम में उनका रोल एक फिनिशर का होता है जो कम गेंदें खेल कर तेजी से रन बनाता है और गेंदबाजी के दौरान विकेट निकालने में भी सक्षम हैं , ऐसे खिलाड़ी टीम के संतुलन के लिए जरूरी हैं।
प्रदर्शन बना चयन का आधार
दसुन शनाका ने हाल के समय में श्रीलंका के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है , वे श्रीलंका के लिए अब तक 6 टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 खेल चुके हैं और इन सभी मैचों में कुल मिलाकर लगभग 3350 रन बनाए हैं और 86 विकेट भी अपने नाम किए हैं।राजस्थान रॉयल्स की टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में उतरेगी ऐसे में शनाका का अनुभव उनके बहुत काम आएगा। शनाका इससे पहले भी IPLका हिस्सा रह चुके हैं । वे गुजरात टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं और उन्हें IPLऔर भारतीय परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है।पिछले IPLमें वे अनसोल्ड रह गए थे ,लेकिन उन्हें एक बार फिर IPLखेलने का मौका मिला है और वे इस बार इस अवसर को हाथ से जाने देने का का मौका नहीं देंगे।

पाकिस्तानी लीग छोड़कर आए IPL
इस वर्ष IPLआक्शन के दौरान शनाका अनसोल्ड रह गए थे, इसलिए पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने अनुबंध कर लिया था , लेकिन अब जब उन्हें IPLखेलने का मौका मिला तो उन्होंने पाकिस्तानी लीग से अपना नाम वापस ले लिया। शनाका का यह निर्णय बताता है कि खिलाड़ियों के लिए IPLकी अहमियत क्या है , और इसे यूं ही विश्व की सबसे बेहतर टी20 लीग नहीं मानी जाती।
read also : IPL 2026 – चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका
नए सीजन के लिए तैयार है रॉयल्स
IPL के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 30 मार्च को होना है । टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, पिछला सीज़न राजस्थान के लिए अच्छा नहीं था।कोच संगकारा को टीम से इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, सैम करन की चोट राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका जरूर है, लेकिन दसुन शनाका के रूप में टीम को एक अनुभवी और संतुलित विकल्प मिल गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शनाका इस मौके को किस तरह भुनाते हैं और क्या वे टीम को खिताब की दौड़ में आगे ले जाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।







