व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बिग बॉस के मंच पर सलमान की आंखें हुई नम,धर्मेन्द्र की यादें की साझा, जानिये विनर कौन?

बिग बॉस
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 8, 2025 6:20 अपराह्न
Follow Us:

बिग बॉस भारत में बेहद प्रचलिच हिंदी भाषा का एक रियलिटी टेलीविजन शो है, जो कलर्स टीवी द्वारा प्रसारित किया जाता है। यह एंडेमोल द्वारा विकसित बिग ब्रदर के डच प्रारूप पर आधारित है।

बिग बॉस के मंच पर सलमान की आंखें हुई नमधर्मेन्द्र की यादें की साझा


जिसका प्रसारण 3 नवंबर 2006 के बाद प्रारंभ हुआ इस शो ने अपना 19 व सीजन भी पूरा कर लिया है।
यह शो बिग बॉस फ्रेंचाइजी का एक हिस्सा है, जिसे सलमान खान की लीडरशिप में दिखाया जाता है यह शो लोगों को काफी पसंद है।

गौरव या फरहाना विनर कौन?

विगत तीन महीने से ज्यादा से चल रहे शो में कई प्रकार के ड्रामैटिक टकराव और इमोशनल उतार-चढ़ाव देखे गए, यह रियलिटी शो 24 अगस्त को 18 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ था जिसमें अब सिर्फ पांच ही कंटेस्टेंट बचे हुए हैं जिनके नाम गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल हैं इनमें से सबसे पहले अमाल, फिर तान्या और अब प्रणित बाहर हो गए आप सिर्फ दो लोग ही शो में बचे हुए हैं इसके बाद अब कोई एक ट्रॉफी और एक बड़ा कैश प्राइज जीत कर लेकर जाएगा, भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले यह रियलिटी शो है।

फिलहाल लोगों के हिसाब से गौरव, फरहाना और अमाल की दावेदार को मजबूत बताया जा रहा है। लेकिन रियलिटी टेलीविजन में कभी भी कुछ भी हो सकता है, जो आज हो चुका है जिसमें बिग बॉस सीजन 19 के विजेता को फैंस ने वोटिंग के आधार पर चुन लिया गया है उनका नाम गौरव खन्ना है उन्होंने बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर कर 50 लाख रुपए का जीते और एक कार वह पहले ही शो में जीत चुके थे ।और अपनी जीत का जश्न मनाया वहीं दूसरे स्थान पर फरहाना भट्ट रहे।

Also read- ‘तेरे इश्क में’- 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई कृति सैनन और धनुष

धर्मेंद्र को दि ग्रैंड फिनाले में सलमान नें दी श्रद्धांजलि, नम हुई आंखे

सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले पर धर्मेंद्र जी को खूब याद किया‌। इस मौके पर उन्होंने वह सब पुरानी यादें दिखाई जो उन्होंने बिग बॉस के पिछले कई सीजन में आकर बनाईं हुई थी। जिन पुरानी याद को देख कर सलमान खान की आंखें भर आईं।

ग्रैंड फिनाले पर कौन-कौन थे शामिल

ग्रैंड फिनाले पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे से लेकर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, करण कुंद्रा और सनी लियोनी भी नजर आईं बिग बॉस 19′ के ग्रैंड फिनाले नाइट काफी धमाकेदार और चौंकाने वाली भरी रही इसमें इंटरटेनमेंट के अलावा कई चौंकाने वाले धमाके देखे गए।

बिग बॉस 19 विनर के लिए कैसे हुई वोटिंग

सीजन 19 विनर के वोटिंग के लिए सबसे पहले OTT ऐप जियो हॉटस्टार पर जाएं और वहां BBHin Day 105: Grand Finale पर क्लिक करना पड़ता था,वहां गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट दोनों की तस्वीर दिखाई जाती थी जिसे आप विनर बनाना चाहें उस पर क्लिक करें और वोट करते थे एक मोबाइल फोन से एक बार में 99 वोट डाले जा सकते हैं। हालांकि कुछ सेकेंड के अंदर ही जियो हॉस्टार के क्रैश हो गया था इसके चलते फैन्स को वोट करने में काफी मुश्किल हो रही थी जिसकी चर्चा एक बार हुई भी थी।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment