व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बॉलीवुड मूवी बैटल ऑफ गलवान कास्ट मे हीरो हीरोइन की फीस को लेकर चौके फैंस-बैटल ऑफ गलवान Budget, Releade Date

बॉलीवुड मूवी बैटल ऑफ गलवान
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 29, 2025 1:07 अपराह्न
Follow Us:

बॉलीवुड बैटल ऑफ गलवान– भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई वास्तविक सैन्य झड़प पर आधारित । सुपरस्टार बॉलीवुड के सुल्तान  सलमान खान के 60वें जन्मदिन के खास अवसर पर उनकी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) का टीजर रिलीज किया गया है। यह फिल्म न केवल अपनी दमदार कहानी बल्कि अपनी स्टार कास्ट की भारी-भरकम फीस और सलमान खान के नए अवतार के कारण भी सुर्खियों में है।

​बैटल ऑफ गलवान – भारतीय शौर्य की एक अनकही गाथा

​बैटल ऑफ गलवान साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई वास्तविक सैन्य झड़प पर आधारित है। फिल्म में उस रात की वीरता को दिखाया गया है जब भारतीय सैनिकों ने बिना आधुनिक हथियारों के सिर्फ डंडों और पत्थरों से दुश्मन सेना का मुकाबला किया था।

सलमान खान का नया लुक – कर्नल संतोष बाबू के रूप में

टीजर में सलमान खान का लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वह इस फिल्म में कर्नल संतोष बाबू 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।

​लुक और स्टाइल

सलमान एक मैच्योर शांत लेकिन बेहद खतरनाक आर्मी ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान और हाथ में लकड़ी का लट्ठा डंडा उनकी आक्रामकता को दर्शाता है।

Movie ka kuch pal photo view

टीज़र का एक डायलॉग –  जवानों याद रहे 

जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म की स्टार कास्ट और हैरान करने वाली फीस

​फिल्म के बजट और कलाकारों की फीस को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई हैं, उन्होंने फैंस को चौंका दिया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है| लेकिन सूत्रों के अनुसार फीस का विवरण कुछ इस प्रकार है- 

कलाकारकिरदारअनुमानित फीस
सलमान खान कर्नल संतोष बाबू₹110 करोड़ – ₹150 करोड़
गोविंदामुख्य सहायक ₹8 करोड़
चित्रांगदा सिंह मुख्य नायिका ₹2 करोड़
अंकुर भाटिया आर्मी ऑफिसर ₹1.5 करोड़
अभिलाष चौधरी आर्मी ऑफिसर₹50 लाख

सलमान खान की फीस – रिपोर्ट के अनुसार

सलमान ने इस फिल्म के लिए करीब ₹110 करोड़ चार्ज किए हैं, जो फिल्म के कुल बजट का एक बड़ा हिस्सा है।

गोविंदा की वापसी-सालों बाद गोविंदा एक गंभीर और महत्वपूर्ण भूमिका में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनके लिए ₹8 करोड़ की फीस एक बड़ी छलांग मानी जा रही है।

सलमान खान riding over snow

​फिल्म का बजट और निर्माण ​बजट

फिल्म का निर्माण ₹250 करोड़ से ₹350 करोड़ के भारी-भरकम बजट के बीच किया जा रहा है।

  • निर्देशन-फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं जो शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
  • संगीत-देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने के लिए फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

रिलीज की तारीख और टीज़र का रिस्पॉन्स

​सलमान खान के 60वें जन्मदिन 27 दिसंबर 2025 पर टीज़र रिलीज कर मेकर्स ने इसे एक बर्थडे गिफ्ट के रूप में पेश किया। 

फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 तय की गई है। टीज़र को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और लोग सलमान के इस रॉ और रियल अवतार की तुलना उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़ी अन्य रोचक बातें – ​वास्तविक लोकेशन 

फिल्म की शूटिंग लद्दाख की कठिन वादियों में की गई है ताकि गलवान के माहौल को असली रूप दिया जा सके।

  • ​एक्शन सीक्वेंस -फिल्म में हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट मलयुद्ध पर ज्यादा जोर दिया गया है क्योंकि गलवान में हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ था।
  • ​त्याग की कहानी -यह फिल्म शहीद कर्नल संतोष बाबू और अन्य 19 जवानों को एक श्रद्धांजलि के रूप में बनाई गई है। “बैटल ऑफ गलवान” (Battle Of Galwan) सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सेना के उस साहस को प्रमाण देती है, जिसने दुनिया को चौंका दिया।

इस फिल्म में सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी को एक अलग अंदाज में दिखाया है| यह बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की नई मूवी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। आंकड़ों के हिसाब से, यह मूवी पुराने सारे फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ सकती है, क्योंकि यह मूवी भारतीय सेवा की वीरता के पर आधारित है| जिसमें भारतीय सेना के पराक्रम और हमारी सेना के वीरता को प्रस्तुत किया है| यह फिल्म हमारी सीमा में खड़े वीर जवानों की एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति है जो हमें यह सिखाती है कि अगर वह है तो हम अपने-अपने घरों में सुरक्षित है|

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment