व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 4, 2026 3:04 अपराह्न
Follow Us:

पहलवान विनेश फोगाट ने पूर्व WFI के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए है। उनके साथ वह 6 खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है। वही उन्होंने गोंडा टूर्नामेंट में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। WFI ने साफ किया है कि विनेश फोगाट को गोंडा टूर्नामेंट में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विनेश फोगाट को इसलिए भी दिक्कत हो रही है क्योंकि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया टूर्नामेंट गोंडा में कराने जा रही है जो कि बृजभूषण का इलाका है। ऐसे में विनेश फोगाट को मानसिक दवाब का डर सता रहा है। 

सरकार बनी है केवल एक दर्शक

इस पूरे मामले में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार केवल एक दर्शक की तरह बनी है वह बृजभूषण पर कार्यवाही नहीं कर रही है। सरकार बृजभूषण को बचा रही है। ज्ञात हो कि पिछली बार विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने दिल्ली के जंतर मंतर में सरकार के खिलाफ अनशन किया था। तब सभी पहलवानों ने बृजभूषण पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर एक्शन की मांग की थी। तब बृजभूषण ने सभी आरोपी को नकार दिया था। पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया था कि बृजभूषण बीजेपी के नेता है इसलिए बीजेपी की केंद्र सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही है। 

read more :

सोशल मीडिया में विनेश फोगाट का वीडियो

सोशल मीडिया में विनेश फोगाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गोंडा टूर्नामेंट में अपने सुरक्षा के बारे में बात करते हुए नजर आ रही है। उन्होंने गोंडा में होने जा रहे टूर्नामेंट में अपनी सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी की मांग की। तो वही WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने विनेश फोगाट की सुरक्षा लेकर कहा कि गोंडा टूर्नामेंट में विनेश फोगाट की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लेने से खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है। विनेश फोगाट का वीडियो कई लोग शेयर कर रहे है। 

WFI अध्यक्ष ने आरोपों की किया खारिज

विनेश फोगाट ने आयोजन स्थल को लेकर चिंता जताई कि आयोजन स्थल बृजभूषण के इलाके में आता है तो यह टूर्नामेंट निष्पक्ष तरीके से हो इसकी संभावना कम दिख रही है। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि रेफरी कौन होगा, टूर्नामेंट में कैसे कितने अंक मिलेंगे यह आयोजन स्थल तय करता है। इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए WFI अध्यक्ष ने कहा कि रेफरी का पैनल अधिकृत होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रेफरी कौन होगा, अंक किसे मिलेंगे और कितने मिलेंगे इस पर बृजभूषण का अधिकार नहीं होगा। 

बृजभूषण पर लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप

2023 में कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। तब दिल्ली के जंतर मंतर में साक्षी मलिक,बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के साथ कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक अपने मेडल्स भी सरकार को वापिस कर दिए थे। उन्होंने सरकार से यह मांग की थी कि बृजभूषण पर केस दर्ज किया जाए। बृजभूषण पर केस दर्ज हुआ भी और मामला कोट में पहुंच गया लेकिन अभी तक बृजभूषण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे सभी महिला पहलवान निराश और हताश है। वह गोंडा टूर्नामेंट में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। देखते है आगे WFI अध्यक्ष संजय सिंह क्या रुख अपनाते है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment