व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Bulldozer action: Fugitive Luthra brother’s (लूथरा ब्रदर्स) illegal business buried in the ground

लूथरा ब्रदर्स
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 11, 2025 4:40 अपराह्न
Follow Us:

उत्तरी गोवा का एक मनमोहक गाँव अरपोरा है, जो अपनी पारंपरिक गोवा संस्कृति मनमोहक समुद्र तटों और ऊर्जावान नाइटलाइफ़ के लिए फेमस है। बागा और अंजुना के चहल-पहल से भरे शहरों के बीच बसा अरपोरा उन यात्रियों के लिए एक अच्छा स्थान है,जो विश्राम और रोमांच दोनों करना चाहते हैं।

अरपोरा में ही था यह प्रसिद्ध नाइट क्लब द बर्च बाय रोमियो लेन जिसमें बीते दिनों आग लग गई थी। रोमियो लेन गोवा का मालिक रोमियो लेन की वेबसाइट के अनुसार सौरभ लूथरा है, जो एक गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर भी है। जो अपने होनहार और सबसे तेज़ी से बढ़ते इस रेस्टोरेंट का मालिक बन गये हैं। उन्हें फोर्ब्स इंडिया में भी शामिल किया गया और रोमियो लेन के अध्यक्ष के रूप में रख गया है, जो रेस्टोरेंट और क्लबों की एक लोकप्रिय श्रृंखला है, और जिसके आउटलेट दिल्ली, गोवा और गुरुग्राम सहित कई शहरों में है।

luthra brothers gaurav l and saurabh

दिल्ली के दो सगे भाईयों लूथरा ब्रदर्स नें खोला था नाइट क्लब

नियमों को ताक पर रखकर दिल्ली के दो भाई कारोबारियों ने मिलकर गोवा में नाइट क्लब खोला था।
नाइट क्लब की बनावट से लेकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था तक में भारी लापरवाही देखी जा रही थी जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण सामने आया है। बीते 6 दिसंबर 2025 दिन शनिवार की रात को नाइट क्लब में अचानक आग लग गई जिसने 25 लोगों की जान ले ली, जिसमें 18 कर्मचारी 4 पर्यटक और एक परिवार के 3 सदस्य शामिल थे, सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इतने बड़े हादसे के बाद जिम्मेदार चुपचाप भाग निकले, गोवा के जिस नाइट क्लब में बीते दिनों आग लगी उसके बाद गोवा पुलिस को इन दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। और उनके नाम पर FIR भी दर्ज हो गई थी।

इस बात की जानकारी तब सामने आई जब बीते सोमवार को मामले की जांच में जुटी गोवा दिल्ली पुलिस की टीम टीम ने दिल्ली में क्लब मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन यहां भी यह दोनों नहीं मिले और इसके बाद रविवार की शाम इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। जिसके बाद पता चला कि वह आज सुबह हीदिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड चले गए। यानी जिस रात गोवा के नाइटक्लब में आग लगी थी उसी की अगली सुबह ये आरोपी विदेश भाग गए और इन्हें पता था कि पुलिस इन तक पहुंचने की कोशिश जरूर करेगी।

कैसे निकल गये देश से बाहर

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरोपी भाई सौरभ और गौरव लूथरा हादसे की अगली सुबह ही देश से कैसे निकल गए? और वह तब फ्लाइट से निकले हैं जब देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। पुलिस के बड़े अधिकारियों को शक है कि दोनों ने हादसे के बाद से ही फरार होने की साजिश रच रखी थी। अधिकारियों की जांच के दौरान जो लापरवाहियां सामने आई हैं यह साफ हो गया हैं कि पैसा और रसूख ने कानून को कैसे ताक पर रख दिया है।

सरकार का एक्शन, चला बुलडोजर

गोवा सरकार ने मंगलवार दोपहर वागाटर इलाके में बने अवैध रोमियो लेन रेस्तरां को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह रेस्तरां लूथरा ब्रदर्स, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का है। आग की इस घटना के बाद से ही क्लब और मालिकों पर सवाल उठने लगे थे। जांच के दौरान सामने आया कि वागाटर बीच के पास बने रोमियो लेन का एक बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया था। इसी आधार पर गोवा पर्यटन विभाग ने इसे ढहाने का आदेश दिया।

गोवा पर्यटन विभाग के उप निदेशक धीरज वागले ने बताया कि बीच की तरफ की गई अवैध कब्जेदारी को हटाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम बीच साइड की एन्क्रोचमेंट को हटाएंगे।कुल 198 वर्गमीटर क्षेत्र को तोड़ा जा रहा है। इसी बीच, सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद बुलडोज़र इस अवैध रेस्तरां को पूरी तरह ध्वस्त करने में लगेंगे। सरकार ने रेस्तरां को पहले ही सील कर दिया था।इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई।सबसे बड़ा सवाल लूथरा ब्रदर्स की भूमिका पर है। कि वह दोनों भाई आग लगने के तीन घंटे बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और साजिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment