स्पेनिश लीग कोपा डेल रे के सेमी फाइनल कि दूसरे चरण में एक रोमांचक मैच में एफसी बार्सिलोना ने शानदार खेल दिखाते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से पराजित कर दिया, लेकिन टीम को फिर भी फाइनल का टिकट नहीं मिल सका ,इसका कारण एटलेटिको मैड्रिड को लीग के पहले चरण में मिली बड़ी बढ़त रही।
पहले लेग बड़ी बढ़त बनी निर्णायक
सेमी फाइनल के पहले मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने अपने घरेलू मैदान पर 4-0 की बड़ी जीत दर्ज की थी। उसी जीत ने पूरे टाई की दिशा तय कर दी। दूसरे लेग में बार्सिलोना को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम चार गोल से जीत की दर्ज करनी थी ,ताकि कुल स्कोर बराबरी पर आए और मुकाबला अतिरिक्त समय तक खिंच सके, लेकिन फुटबॉल में वापसी जितनी रोमांचक होती है ,उतनी ही मुश्किल भी। और यही कहानी इस मैच में देखने को मिली।
शुरुआत से आक्रामक दिखाई बर्सिलोना
अपने घरेलू मैदान पर उतरी बार्सिलोना ने पहले मिनट से ही आक्रामक तेवर दिखाए । गेंद पर नियंत्रण तेज पास और विंग से लगातार हमलों से साफ कर दिया टीम इस मुकाबले को पलटने की कोशिश करेगी। मध्य पंक्ति में पेड्री ने खेल को दिशा दी, जबकि युवा खिलाड़ियों ने ऊर्जा से भरा प्रदर्शन किया। एटलेटिको ने रक्षात्मक खेल को खेल कर समय गुजारने को अपनी रणनीति बनाई। कोच डिएगो सीमियोने की टीम दबाव झेलने के लिए तैयार दिख रही थी।

पहला गोल उम्मीद की किरण
लगातार हमलों का फायदा बार्सिलोना को मिला पहले हॉफ में मिला। 29वें मिनट में मार्क बरनाल शानदार मूव का अंत करते हुए गेंद को जाल के अंदर भेज दिया । स्टेडियम में बैठे हजारों प्रशंसकों की उम्मीदें फिर से जाग उठी। गोल के बाद बार्सिलोना का आत्मविश्वास बढ़ा। टीम ने दबाव और तेज कर दिया। एटलेटिको के रक्षक लगातार क्लीयरेंस करने में व्यस्त रहे।
हाफ टाइम से ठीक पहले दूसरा झटका
पहले हॉफ के अतिरिक्त समय में बार्सिलोना को पेनल्टी मिली। पेड्री को बॉक्स के अंदर गिराए जाने पर रेफरी ने स्पॉट किक दी, रफीन्हा ने बिना किसी गलती के गेंद को गोल में पहुंचा दिया, स्कोर 2-0 हो गया, हाफ टाइम तक मुकाबला पूरी तरह खुल चुका था।दर्शकों को लगने लगा था कि शायद एक ऐतिहासिक वापसी देखने को मिल सकती है।
तीसरा गोल और बढ़ता रोमांच
दूसरे हॉफ में भी बार्सिलोना ने लय बरकरार रखी।72वें मिनट में मार्क बरनाल ने अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया, उस समय स्टेडियम का माहौल अद्भुत था। हर आक्रमण पर दर्शक सांस रोक लेते ,हर कॉर्नर और हर फ्री किक में उम्मीद की चमक थी।
Read more:
- कोपा डेल रे सेमीफाइनल : एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4–0 से रौंदा फाइनल की ओर मजबूत कदम
- Copa del Rey के क्वार्टर फाइनल में बार्सिलोना ने अल्बासेटे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
13 साल बाद फाइनल में एटलेटिको
एटलेटिको भले ही यह मैच हार गया हो ,लेकिन पहले चरण में मिली बड़ी बढ़त ने उसे 2013 के बाद फाइनल तक पहुंचा दिया। क्लब के लिए यह बड़ी उपलब्धि है ,खासकर उस अंदाज में जब उसने पहले लेग में टीम ने चार गोल की बढ़त बनाई और दूसरे लेग में दबाव झेलते हुए भी लक्ष्य हासिल किया। टीम के खिलाड़ियों ने मैच के बाद कहा कि पहले मुकाबले में मिली बढ़त ने उन्हें आत्मविश्वास दिया, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि, दूसरे लेग में बार्सिलोना ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।
बार्सिलोना के लिए सीख
बार्सिलोना के लिए यह मुकाबला मिश्रित भावनाओं वाला रहा। टीम ने जुझारूपन दिखाया, तीन गोल दागे, लेकिन पहले लेग की भरी हार ने सब कुछ बदल दिया। अगर पहले मैच में रक्षा पंक्ति मजबूत रहती तो कहानी अलग हो सकती थी। खिलाड़ियों ने मैच के बाद स्वीकार किया कि दो लेग की प्रतियोगिता में निरंतरता जरूरी होती है, सिर्फ एक अच्छा मैच काफी नहीं होता।
फाइनल की चुनौती
अब एटलेटिको मैड्रिड फाइनल में अपनी अगली चुनौती का इंतजार करेगा। फाइनल मुकाबला सेविले के ला कार्तुजा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पेनिश फुटबॉल का एक और अध्याय लिखा जाएगा।दूसरी और बार्सिलोना को अब लीग और अन्य प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। टीम का प्रदर्शन बताता है कि उसमें क्षमता की कमी नहीं लेकिन बड़े मुकाबले में संतुलन और स्थिरता की जरूरत है।







