श्रीलंका में 190 से अधिक लोगों की जान लेने के बाद Cyclonic storm Ditwah अब भारत की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश और गरज के साथ तूफान की आशंका है, जिसका असर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक महसूस किया जा सकता है। वहीं, इस चक्रवाती तूफान के चलते ठंड का असर भी बढ़ेगा।

श्रीलंका में कहर बरपाने के बाद Cyclonic storm Ditwah अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में संभावित बारिश और गरज के साथ तूफान की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इसका असर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से ओडिशा और बंगाल तक देखी जा सकती है। श्रीलंका में अब तक 190 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने Cyclonic storm Ditwah लेकर ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। जिसके तहत द्वीपीय राष्ट्र की सहायता के लिए राहत और बचाव दल तैनात किए गए हैं।
You May also read – Southern States Weather Alert — तमिलनाडु, आंध्र-तेलंगाना व दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
तो चलिए जानते हैं Cyclonic storm Ditwah से देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा….

दिल्ली में आज याने कि 1 दिसंबर का कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। कल यानी 1 दिसंबर से दिनभर 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सुबह के समय शीत लहर लोगों को परेशान कर सकती है।
उत्तरप्रदेश में गिरेगा तापमान
यूपी में भी तापमान अब तेजी से गिरने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और ठंड का प्रभाव तेजी से महसूस होने लगेगा। इसके साथ ही कानपुर, इटावा, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में शीतलहर अलर्ट जारी है। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
हिमाचल-उत्तराखंड में Cyclonic storm Ditwah से यह रहेगें हालात
हिमाचल प्रदेश में अगले 3 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 1 दिसंबर को बिलासपुर और मंडी के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, उत्तराखंड में मौसम की बात करें तो यहां भी 1 दिसंबर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। नैनीताल, मसूरी, रुद्र प्रयाग और चमोली में सुबह-सुबह ठंड हवा लोगों को परेशान करेगी।
बिहार में 1 दिसंबर को मौसम का हाल
बिहार में अब ठंड का सितम बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ही Cyclonic storm Ditwah के कारण पारा में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगा। अभी न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक दर्ज किया गया है। पारा गिरकर 11 से 12 डिग्री के बीच रहेगा। सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा। राजधानी पटना में भी 1 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पास आनें की उम्मीद है।






