व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

लगभग दो दशक के करियर का अंत – पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 17, 2026 6:47 अपराह्न
Follow Us:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर – बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, उनका नाम पाकिस्तान क्रिकेट ने सफल कप्तानों में शुमार किया जाता है।लगभग दो दशकों तक पाकिस्तानी क्रिकेट को अपनी सेवाएं देने वाले सरफराज अहमद ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व का विषय और सबसे बड़ा सम्मान रहा है। सरफराज अहमद ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और छह हजार से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे इसके अलावा एक विकेटकीपर के रूप में उन्होंने विकेट के पीछे 315 कैच भी पकड़े और 56 स्टंपिंग भी किए।

2007 में हुआ था अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज

2007 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के भारत दौरे के दौरान जयपुर में खेले गए एक दिवसीय मुकाबले से सरफराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, और इसके बाद धीरे – धीरे पाकिस्तानी टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर ली,2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 एकदिवसीय और 61 टी20 मैच खेले, इस दौरान वे टीम के भरोसेमंद विकेटकीपर – बल्लेबाज बने रहे आए और कई मौकों पर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला।

कप्तानी में दिलाई ऐतिहासिक सफलता

एक खिलाड़ी के तौर पर वर्ष 2017 सरफराज अहमद के लिए ऐतिहासिक पल साबित हुआ जब उनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता , फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से मात दी थी, यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि पाकिस्तानी टीम लंबे समय से कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया था।इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम टी20 में विश्व की नंबर एक टीम बनी ।

Read more:

2006 जूनियर विश्वकप किया था अपने नाम

वर्ष 2006 में आईसीसी द्वारा आयोजित जूनियर विश्वकप में वे पाकिस्तान के अंडर-19  के कप्तान थे , और इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सरफराज उन चुनिंदा कप्तानों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी टीम को जूनियर और सीनियर दोनों स्तर के आईसीसी खिताब जिताए। 

अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का शतक

पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में ऐसे कम ही कप्तान हुए हैं जिन्होंने सौ अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, और सरफराज अहमद का नाम इस सूची में शामिल है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए 50 एकदिवसीय, 37 टी20 और 13 टेस्ट मैचों में कप्तानी की।उनकी कप्तानी के समय भले ही पाकिस्तानी टीम उतार – चढ़ाव से गुजर रही थी ,लेकिन इस दौरान उन्होंने टीम को कई अहम जीतें दिलाई।

वनडे सीरीज 2026- बांग्लादेश Vs पाकिस्तान के बीच तीसरा वनडे 15 मार्च 2026 को खेला जाएगा

क्या अब नई भूमिका में दिखेंगे सरफराज

पाकिस्तानी क्रिकेट में अपनी नेतृत्व क्षमताओं,जुझारू स्वभाव और टीम के प्रति समर्पण के लिए जाने जानेवाले सरफराज अहमद संन्यास के बाद भी पाकिस्तानी क्रिकेट से जुड़े रह सकते हैं , उनके पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति में भी शामिक किए जाने के संकेत मिल रहे हैं, उनका अनुभव निश्चित रूप से पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में सहायता करेगा।

अब जब सरफराज अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अलविदा कह दिया है , प्रशंसक उन्हें ऐसे खिलाड़ी और कप्तान के रूप में याद करेंगे जिन्होंने मुश्किल मौकों पर भी टीम को दिशा दी और पाकिस्तानी क्रिकेट को कई यादगार पल दिए।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment