व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

T20 वर्ल्ड कप 2026 मे इंडिया टीम का ऐलान- कई दिग्गज खिलाड़ी बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2026
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 20, 2025 9:39 अपराह्न
Follow Us:

2026 में होने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने अपनी कमर कस ली है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते टीम इंडिया पर इस बार न केवल अपने खिताब को बचाने की जिम्मेदारी है बल्कि घरेलू मैदान भारत और श्रीलंका पर प्रशंसकों की उम्मीदों का भारी दबाव भी है।

T20 वर्ल्ड कप 2026

​हाल ही में हुए घटनाक्रमों और चयन समिति की बैठकों के बाद 2026 के इस महाकुंभ के लिए भारतीय टीम की तस्वीर साफ हो गई है। इस बार चयनकर्ताओं ने नाम से ज्यादा फॉर्म और इम्पैक्ट को तरजीह दी है जिसके कारण कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

​T20 वर्ल्ड कप 2026 भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान

​BCCI की सीनियर चयन समिति ने मुंबई स्थित मुख्यालय में एक लंबी बैठक के बाद 15 सदस्यीय मुख्य दल की घोषणा कर दी है। इस टीम में युवा जोश और अनुभव का एक अनूठा संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

​भारत का 15 सदस्यीय स्क्वॉड

  • ​कप्तान -सूर्यकुमार यादव
  • ​उप-कप्तान -अक्षर पटेल
  • ​बल्लेबाज- अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा रिंकू सिंह
  • ​विकेटकीपर- संजू सैमसन ईशान किशन
  • ​ऑलराउंडर -हार्दिक पांड्या शिवम दुबे वाशिंगटन सुंदर
  • ​स्पिनर्स- कुलदीप यादव वरुण चक्रवर्ती
  • ​तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह पेस अगुआ अर्शदीप सिंह हर्षित राणा साथ ही ​हैरान करने वाले फैसले शुभमन गिल और सिराज बाहर|

इस टीम चयन की सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल का बाहर होना है। गिल जो टीम के उप-कप्तान के रूप में देखे जा रहे थे अपनी खराब टी20 फॉर्म और हालिया चोट के कारण जगह नहीं बना पाए। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ किया कि टीम को टॉप ऑर्डर में ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत थी जो पहली गेंद से प्रहार कर सकें।

​प्रमुख दिग्गज जो बाहर हुए

  • ​शुभमन गिल निरंतरता की कमी और धीमी स्ट्राइक रेट उनके पतन का कारण बनी।
  • ​मोहम्मद सिराज  हर्षित राणा के उभरने और टी20 में सिराज की महंगी इकॉनमी ने उन्हें रेस से बाहर कर दिया।
  • ​यशस्वी जायसवाल हालांकि वह प्रतिभाशाली हैं लेकिन अभिषेक शर्मा के विस्फोटक प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया कि वे अभिषेक के साथ जाएं।
  • ​रवि बिश्नोई  वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन ने बिश्नोई के लिए दरवाजे बंद कर दिए।
  • ​ईशान किशन की घर वापसी और संजू सैमसन का दबदबा
  • ​लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी SMAT में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी की है। उन्हें ऋषभ पंत की जगह तरजीह दी गई है क्योंकि चयनकर्ता शीर्ष क्रम में एक आक्रामक बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज चाहते थे।
  • ​वहीं सजू सैमसन के लिए यह वर्ल्ड कप उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। ओपनिंग स्लॉट में गिल के न होने से सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 फॉर्मेट और ग्रुप्स

​यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। 

  • ​कुल टीमें 20 टीमें इस महाकुंभ में हिस्सा लेंगी।
  • ​ग्रुप स्टेज टीमों को 5-5 के चार ग्रुप A B C D में बांटा गया है।
  • ​सुपर 8 हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें 
  • सुपर 8 राउंड में पहुंचेंगी।

​नॉकआउट इसके बाद सेमीफाइनल और 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

​भारत के अहम मुकाबले Group A

​भारत को ग्रुप-A में रखा गया है। भारत के शुरुआती मैच इस प्रकार हैं

  • ​7 फरवरी भारत बनाम अमेरिका मुंबई – ओपनिंग मैच
  • ​12 फरवरी भारत बनाम नामीबिया दिल्ली
  • ​15 फरवरी भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो श्रीलंका
  • ​18 फरवरी भारत बनाम नीदरलैंड अहमदाबाद 

विशेष नोट

भारत और पाकिस्तान का मैच इस बार श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। यदि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में भिड़ते हैं तो वह मैच भी कोलंबो में ही आयोजित होगा।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment