व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

IPL 2026 -मुस्तीफिज़ुर रहमान की जगह तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी बने कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा

IPL 2026 -मुस्तीफिज़ुर रहमान की जगह तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी बने कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 14, 2026 8:54 अपराह्न
Follow Us:

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।तीन बार की विजेता फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है, मुजरबानी को बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह मौका दिया गया है , रहमान को हाल में ही भारत और बांग्लादेश के राजनैतिक तनाव के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।आईपीएल का यह सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है इसके पहले ही फ्रेंचाइजी अपनी टीम को संतुलित करने में जुटी है।शुक्रवार को अपनी आधिकारिक घोषणा में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि मुजारबानी आगामी आईपीएल सीजन में उनकी टीम के साथ जुड़ेंगे। अपनी असाधारण लंबाई के कारण मुजारबानी के पास गेंदबाजी में गति और उछाल का अच्छा मिश्रण है और T20 क्रिकेट में कई मौकों पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मुजारबानी के आने से टीम को एक बेहतर विकल्प मिलेगा।

विश्वकप में शानदार प्रदर्शन 

हाल में ही संपन्न हुए T20 विश्वकप में जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 13 विकेट लिए थे और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। 6 फीट 8 इंच लंबा यह तेज गेंदबाज अपनी गेंदों में रफ्तार, लाइन – लेंथ और बाउंस के लिए जाना जाता है और बड़े – बड़े बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल देता है, यही वजह है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

Latest published: फैन्स के लिए खुशखबरी कैप्टन कूल MS धोनी IPL 2026

पीएसएल छोड़ बने आईपीएल का हिस्सा

आईपीएल में खेलने का मौका मिलने के बाद मुजारबानी ने पीएसएल के साथ अपना अनुबंध छोड़ दिया है, आईपीएल खेलने से पहले वे पीएसएल में खेलने वाले थे और इस्लामाबाद यूनाइटेड की फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम से जोड़ा था। आईपीएल को विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माना जाता है , इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी का यह सपना होता है कि वह इस लीग का हिस्सा बने। मुजारबानी ने भी यह फैसला इसी दृष्टिकोण से लिया है।

टीम की तैयारियां जोरों पर , जल्द ही जुड़ेंगे टीम के साथ

कोलकाता नाइट राइडर्स प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगे और टीम के साथ जुड़कर अभ्यास सत्र में जुड़ेंगे । इसके बाद वे टीम के साथ टूर्नामेंट की तैयारियों में लग जाएंगे, प्रबंधन को आशा है कि इस सीजन में मुजारबानी का प्रदर्शन टीम के लिए उपयोगी साबित होगा।

llkj 1

रणनीति के अहम हिस्सा

कोलकाता नाइट राइडर्स हमेशा अपने मजबूत गेंदबाजी और आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है, फ्रेंचाइजी ने पहले भी कई विश्वस्तरीय गेंदबाजों को अपनी टीम का हिस्सा बनने का मौका दिया है। मुजारबानी के आने से टीम को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे क्योंकि वे मध्य के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। टीम का कोचिंग स्टाफ यह जनता है कि आईपीएल जैसी प्रतियोगिता में गेंदबाजी में विविधता आवश्यक है, और मुजारबानी टीम के लिए  फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

read more : IPL 2026 का शेड्यूल जल्द जारी होगा, BCCI 13 मार्च तक पहले 20 मैचों की घोषणा करेगा

नई उम्मीदें के साथ प्रारंभ होगा सत्र

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले वर्षों में कई उतार – चढ़ाव देखे हैं और यह टीम अपनी मजबूत वापिसी के लिए जानी जाती है, ऐसे में टीम की नजर एक और खिताब पर रहेगी। मुजारबानी जैसे मंझे हुए गेंदबाज का जुड़ना टीम के लिए एक सकारात्मक संकेत है और अगर वे अपना हाल का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो केकेआर की गेंदबाजी को नई धार मिल सकती है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment