व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

IPL 2026 में खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को , इन उम्रदराज खिलाड़ियों पर रहेगी फ्रेंचाइजी की नजर

IPL 2026 में खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 15, 2025 11:07 पूर्वाह्न
Follow Us:

दुनिया की सबसे नामी क्रिकेट लीग IPL के शुरू होने में भले ही समय हो लेकिन इस लीग के लिए शुरुआती उधेड़बुन प्रारंभ हो गई है| 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने खिलाड़ियों की नीलामी के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों ने कमर कस ली है , इस नीलामी में देश और विदेश से उम्रदराज खिलाड़ी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं ।

IPL 2026 में खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को

युवा जोश के साथ अनुभव की भी परीक्षा

वैसे तो T20 को युवाओं का खेल माना जाता है, अधिकतर टीमें युवाओं के भरोसे इस प्रतिष्ठित लीग का चैंपियन होने का भरोसा रखती हैं लेकिन कई बार युवा जोश भी अनुभव के सामने नतमस्तक हो जाता है और अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी ही अपनी टीम को मँझधर से पार लगाते हैं , आइए नजर डालते हैं नीलामी में भाग्य आजमाने वाले पांच अनुभवी किंतु उम्रदराज खिलाड़ियों पर-

 1. जलज सक्सेना (39 साल)

 जलज सक्सेना इस नीलामी में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे ,39 वर्ष के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 500 से ज्यादा विकेट भी लिए हैं , पूर्व में ये IPL में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं

ये एक अनुभवी ऑल-राउंडर हैं

उनका बेस प्राइस ₹40 लाख रखा गया है।

2. उमेश यादव–( 38 साल)

भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी इस ऑक्शन में शामिल हैं और 38 वर्ष के हैं। नई बाल को स्विंग कराने और शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की क्षमता के कारण यह खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए प्रभावी हो सकता है, ये IPL में दिल्ली कैपिटल्स,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं इन्होंने अपना अंतिम IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए 2024 में खेला था।

उनका बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ है।

Also read – IPL ऑक्शन 2026: नाम नहीं संतुलन तय करेगा इन चार टीमों की किस्मत

 3. रिचर्ड ग्लीसन– (38 साल)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन भी 38 वर्ष के हैं और आईपीएल 2026 ऑक्शन में शामिल हैं।

इन्हें सुनिए कि कई T20 लीग खेलने का अनुभव है ये IPL में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल चुके हैं

उनका बेस प्राइस ₹75 लाख रखा गया है।

 4. कर्ण शर्मा–( 38 साल)

अनुभवी लेग-स्पिनर कर्ण शर्मा भी 38 वर्ष के हैं और ऑक्शन में रजिस्टर हुए हैं। कर्ण शर्मा ने 2014 में IPL में अपना पदार्पण किया था और इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद,मुंबई इंडियंस , रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीमों में खेलने का अनुभव है।

 5. ड्वेन प्रिटोरियस–( 37 साल)

साउथ अफ्रीका के ऑल-राउंडर ड्वेन प्रिटोरियस 37 वर्ष के हैं और इस ऑक्शन में शामिल हैं। दुनिया की कई लीग का हिस्सा रह चुके प्रिटोरियस को T20 का अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है ,  2022 में ये IPL में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा भी रह चुके हैं

उनका बेस प्राइस ₹1 करोड़ रखा गया है।

1390 ने कराया था रजिस्ट्रेशन

 IPL 2026 ऑक्शन के लिए कुल 1,390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 350 को अंतिम सूची में जगह मिली है। इसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, और सभी 77 उपलब्ध स्लॉट के लिए बोली लगेगी।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment