Kerala Nikay Chunav 2025: केरल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा इतिहास रचते हुये कब्जा जमा लिया है। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में, BJP ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को हराकर सत्ता हासिल कर ली है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

BJP नें रचा इतिहास, पहली बार जीत
केरल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ( LDF ) को शिकस्त देते हुए सत्ता छीन ली है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया।
“धन्यवाद तिरुवनंतपुरम”
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘धन्यवाद तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को पूरा विश्वास है कि केरल की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है।
हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के लोगों के विकास के लिये प्रतिबद्ध
उन्होंने हैशटैग ‘विकसित तिरुवनंतपुरम’ के साथ कहा, ‘हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के जीवन की सुगमता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, “भाजपा के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं का मैं आभारी हूं, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर काम किया।”
कार्यकर्ताओं के मेहनत और संघर्षों का परिणाम
पीएम मोदी नें कहा कि आज का दिन केरल में पीढ़ियों से चले आ रहे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं और हमें उन पर गर्व है।
पीएम नें कहा दिल से सभी का आभार
पीएम मोदी नें कहा कि केरल के उन सभी लोगों का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल के लोग यूडीएफ और एलडीएफ से तंगआ चुके हैं। वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है, और सभी के लिए अवसरों से युक्त #विकासशील केरलम का निर्माण कर सकता है। ऐसे में पीएम मोदी का यह संदेश जहां कार्यकर्ताओं को और ऊर्जावान बना रहा है वहीं केरल में भाजपा के राजनीति की अब दिशा भी तय होती नजर आ रही है।






