व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष काफिले के साथ पहुंचे भिंड – पार्टी ने बर्खास्त किया

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष काफिले के साथ पहुंचे भिंड - पार्टी ने बर्खास्त किया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 15, 2026 2:52 अपराह्न
Follow Us:

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष को काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करना उन्हीं पर भारी पड़ गया। प्रधानमंत्री ने पूरे देश की जनता से अपील की थी की वह पेट्रोल डीजल का अधिक से अधिक बचाव करे। उनकी इस अपील का सबसे पहले केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने पालन किया। मध्यप्रदेश में भाजपा ने भिंड जिले के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के लिए सज्जन सिंह यादव के नाम की घोषणा की थी। सज्जन सिंह यादव ग्वालियर जिले से भिंड जाने के लिए 120 गाड़ियों के साथ अपना भौकाल जनता के सामने दिखाना चाहते थे। उन्होंने 120 गाड़ियों की लंबी रैली निकाली, जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी लगे। लेकिन नेताजी को इससे क्या ही मतलब था। उन्हें तो बस अपना भौकाल दिखाना था। पार्टी को जैसे ही नेताजी के भौकाल की खबर मिली वैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सज्जन सिंह यादव को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया। 

प्रधानमंत्री ने पूरे देश से की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए पूरे देश से अपील की थी। अमेरिका और ईरान के युद्ध का असर पूरे विश्व में पड़ा है। लगभग हर देश में पेट्रोल डीजल का खर्च आसमान छू गया है।  भारत ही एक मात्र ऐसा देश था जहां जनता की जेब को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही थी। केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने अपने काफिले में कमी की हैं। प्रधानमंत्री ने खुद अपनी अपील का पालन करते हुए अपने काफिले में 50% की कमी की है। पूरे देश में बीजेपी शासित राज्यों में मुख्यमंत्री पेट्रोल डीजल कार की बजाय इलेक्ट्रिक कारो और इलेक्ट्रिक स्कूटी का प्रयोग कर रहे। कई राज्यों में अधिकारी और नेता स्कूटी से अपने दफ्तर जाते दिखाई दे रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का ही असर है। अब जो नेता प्रधानमंत्री की अपील को नहीं मान रहे हैं, उन पर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा जा रहा है। 

Latest published :

संगठन की कार्यवाही

भिंड किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव ने जैसे ही 120 गाड़ियों के साथ अपना काफिला निकाला। वैसे ही इसकी सूचना पार्टी हाई कमान को मिली। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कार्यवाही करते हुए एक अधिकारिक पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सज्जन सिंह यादव को जिला अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया। भाजपा की कूटनीतिक सोच और प्रधानमंत्री के आदर्शो का पालन भी आप कह सकते है जो त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्टी हाई कमान ने जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को उनके पद से हटा दिया गया। जिला अध्यक्ष के पद से हटाए जाने पर अभी तक सज्जन सिंह यादव की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस घटना के बाद से भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों तक यह बात तो स्पष्ट पहुंच गई है कि जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों का पालन नहीं करेगा उन सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

राजनीतिक गलियारों में खलबली

जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को उनके पद से हटाए जाने पर पूरे राजनीतिक गलियारों में खलबली का माहौल है। खासकर बीजेपी के उन पदाधिकारियों पर जो पार्टी के हाईकमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों का पालन नहीं करते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को बर्खास्त कर इस बात का साफ संदेश तो दे दिया है कि जो भी बीजेपी का पदाधिकारी प्रधानमंत्री के अपील का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment