व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

लियोनेल मैसी की ऐतिहासिक उपलब्धि -दागा करियर का 900वां गोल 

लियोनेल मैसी की ऐतिहासिक उपलब्धि -दागा करियर का 900वां गोल 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 20, 2026 12:09 अपराह्न
Follow Us:

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मैसी ने अपने खेल जीवन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने करियर का 900वां गोल दागा , ऐसा करने वाले वे विश्व के दूसरे फुटबॉलर बने , इसके पहले यह कारनामा पुर्तगाल के सितारा खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया था।  

मेसी ने यह उपलब्धि  कॉनकाकाफ चैंपियंस कप के मुकाबले में इंटर मियामी की ओर से खेलते हुए नैशविल एससी के खिलाफ हासिल की। हालांकि इस मुकाबले में उनकी टीम को निराशा हाथ लगी और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, लेकिन मेसी का यह गोल फुटबॉल इतिहास में दर्ज हो गया।

गोल के बावजूद टीम प्रतियोगिता से बाहर

इंटर मियामी और नैशविल एससी के बीच खेले गए इस मुकाबले में मेसी ने शुरुआती मिनटों में ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल मैच के सातवें मिनट में आया, जब उन्होंने शानदार फिनिश के साथ गेंद को जाल में पहुंचाया। 

हालांकि बाद में नैशविल ने बराबरी कर ली और मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। दो मैचों के कुल स्कोर के आधार पर भी मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन ‘अवे गोल नियम’ के चलते इंटर मियामी को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। 

read also : लियोनेल मेसी भारत में फुटबॉल मैच क्यों नहीं खेल रहे

21 सालों के परिश्रम का फल

मेसी का यह 900वां गोल उनके पेशेवर करियर के लगभग 21 वर्षों की यात्रा का परिणाम है। उन्होंने अपना पहला सीनियर गोल 2005 में बार्सिलोना के लिए किया था और अब 2026 में इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंच गए हैं। 

यह आंकड़ा दर्शाता है कि मेसी ने दो दशकों तक लगातार उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया है, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद कठिन उपलब्धि मानी जाती है।

plkjh

सबसे कम मैचों में 900 गोल

मेसी ने यह मुकाम केवल 1,142 मैचों में हासिल किया, जो कि रोनाल्डो से  94 मैच कम है। 

रोनाल्डो ने 900 गोल तक पहुंचने में करीब 1,236 मैच खेले थे, जबकि मेसी ने यह उपलब्धि कम समय में हासिल कर अपनी असाधारण निरंतरता और क्षमता का परिचय दिया। मैसी ने अपने 900 गोलों में से 672 गोल बार्सिलोना फुटबॉल वो के लिए,32 गोल पेरिस सेंट – जर्मन के लिए,81 गोल इंटर मियामी के लिए और 115 गोल अर्जेंटीना की ओर से खेलते हुए किए।ये आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने क्लब स्तर पर और अंतर्राष्ट्रीय मंच दोनों में अपनी छाप छोड़ी है। मेसी की खासियत सिर्फ गोल करने की नहीं बल्कि अहम मौकों पर गोल करने की रही है,उन्होंने 175 गोल सिर्फ नॉकआउट मुकाबलों में किए हैं जिसमें कई फाइनल मैच भी शामिल हैं।

रोनाल्डो बनाम मैसी: एक तुलना

विश्व फुटबॉल जगत में फुटबॉल प्रेमियों और दोनों खिलाड़ियों के प्रशंसकों के बीच इन दो महान खिलाड़ियों के खेल की तुलना हमेशा ही होती आई है, जहां रोनाल्डो ने अब तक 965 गोल किए हैं वहीं मैसी ने हाल में ही 900 गोल पूर्ण किए हैं।हालांकि कुल गोलों में रोनाल्डो आगे हैं, लेकिन कम मैचों में 900 गोल करने का रिकॉर्ड मैसी के पक्ष में जाता है।खेल विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि अगर मैसी 2-3 वर्षों तक और खेलें तो वे रोनाल्डो के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं।

read more : लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में मचा बवाल

क्या कहा कोच ने ?

इंटर मियामी के कोच जेवियर मास्चेरानो ने मेसी की इस उपलब्धि को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा मेसी की प्रतिभा और निरंतरता का प्रमाण है।हालांकि व्यक्तिगत रूप से यह रात मेसी के लिए ऐतिहासिक रही, लेकिन टीम की हार के कारण यह जश्न अधूरा रह गया। इंटर मियामी का टूर्नामेंट से बाहर होना इस उपलब्धि पर पानी फेर दिया है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment