व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

MP में मंत्री और IAS अफसर आमने सामने- IAS अरविंद शाह पर लगे वेतन रोकने के आरोप

MP में मंत्री और IAS अफसर आमने सामने- IAS अरविंद शाह पर लगे वेतन रोकने के आरोप
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 29, 2026 5:19 अपराह्न
Follow Us:

मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग में मंत्री राकेश सिंह और जबलपुर में सम्राट सिटी के सीईओ और IAS अफसर अरविंद शाह के बीच इन दिनों तीखी बहस की खबर आ रही है। इधर IAS एसोसिएशन का मंत्री राकेश सिंह पर आरोप है कि मंत्री ने अपने बंगले पर बुलाकर IAS अरविंद शाह से अभद्र भाषा में बात की। जिससे अरविंद शाह काफी भावुक हो गए। मामला सीधे मुख्यमंत्री तक जा पहुंचा तब मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह को आमने सामने बैठा कर समझाइश दी। मुख्यमंत्री ने अरविंद शाह को समझाते हुए कहा कि आप अभी नए अफसर है अनुभव लीजिए, व्यर्थ के विवादों में मत पड़िए। 

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल IAS अरविंद शाह की मार्च में ज्वाइनिंग जबलपुर smart city विभाग में सीईओ के रूप में हुई थी। जब वे अपने दफ्तर गए तो 6 कर्मचारियों की अनुपस्थिति से वो नाराज हो गए और अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी निकाली तो कुछ कर्मचारी काफी दिनों के छुट्टी पर चल रहे थे। IAS अरविंद शाह ने अनुपस्थित कर्मचारियों का सीधा वेतन रोकने का आदेश दे दिया। जिन कर्मचारियों का वेतन रोका गया उसमें दिलप्रीत कौर भल्ला भी शामिल थी। 

read more :

महिला कर्मचारी का IAS अफसर पर आरोप

जब वो वेतन रोकने के बारे में IAS अरविंद शाह के दफ्तर पहुंची तो अरविंद शाह ने उनसे अभद्रता दिखाते हुए अभद्र व्यवहार किया।जब महिला कर्मचारी ने मंत्री से शिकायत करने को कहा तब अरविंद शाह ने कहा कि वह मंत्री से नहीं डरते है। उनका वेतन रोका जाएगा चाहे वह किसी भी मंत्री से शिकायत कर ले। अब महिला कर्मचारी ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से IAS अरविंद शाह की शिकायत कर दी जिससे आगे अरविंद शाह को मंत्री के सामने पेश होना पड़ा। 

कौन है अरविंद शाह ?

अरविंद शाह अभी जबलपुर में smart city विभाग में सीईओ पद पर हैं। उनकी ज्वाइनिंग यहां मार्च में हुई थी। इसके पहले अरविंद शाह शहडोल में DM के पद पर थे। अरविंद शाह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से 2014 में स्नातक किया है। पढ़ाई करने के बाद वह एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने लगे। जॉब करते करते उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। अरविंद शाह मूलतः दिल्ली से आते हैं। 

मुख्यमंत्री के दखल के बाद मामला सुलझा

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और IAS अफसर अरविंद शाह के बीच कहा सुनी मुख्यमंत्री ने एक बैठक कर सुलझाई। महिला कर्मचारी का यह आरोप था कि अरविंद शाह ने उनसे अभद्रता से बात तो की लेकिन उन्होंने मंत्री के खिलाफ भी अपशब्द भी कहे। महिला कर्मचारी के पास कोई विकल्प न होने के कारण वह सीधा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के दफ्तर पहुंच पड़ी और अरविंद शाह की शिकायत कर डाली। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी ने विलंब नहीं किया और सीधे अपने जबलपुर के आवास में अरविंद शाह की पेशी ले ली। मामला आगे बढ़ा तो IAS एसोसिएशन भी आगे आया और IAS के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने फिर दोनों पक्षों की बात सुनते हुए आपस में अच्छे से काम करने की समझाइश दी।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment