व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2026 – कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को हरा कर की अपने अभियान की शुरुआत

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2026 - कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को हरा कर की अपने अभियान की शुरुआत
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 28, 2026 2:18 अपराह्न
Follow Us:

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2026 के एक मुकाबले में कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 14 रनों से मात दी। कराची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए, जिसके जवाब में क्वेटा की टीम 167/7 तक ही पहुंच सकी।यह मुकाबला बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिहाज से बेहद रोमांचक रहा, जहां एक ओर कराची के मोईन अली ने दमदार पारी खेली, वहीं क्वेटा के शमायल हुसैन ने अकेले दम पर मुकाबले को आखिरी तक जिंदा रखा।

मोइन अली की शानदार बल्लेबाजी, कराची का सम्मानजनक स्कोर

मैच का टॉस क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया , यह निर्णय तब सही साबित होने लगा जब टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद वसीम को वापस पवेलियन लौटा दिया उस समय कराची का स्कोर महज तीन रन था।दूसरे विकेट के लिए कराची ने एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण साझेदारी की 44 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा जब सलमान आगा भी आउट हो गए । 

लेकिन बाद में मध्यक्रम के बल्लेबाजों की साझेदारियों की वजह से टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया , कराची की ओर से बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 22 गेंदों पर 35 रन, सलमान आगा ने 10 गेंदों पर 22 रन, शाद बेग ने 23 गेंदों में 30 रन का उपयोगी योगदान दिया।निचले क्रम में उतरे इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली ने 29 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जोड़कर टीम को 180 के पार पहुंचाया। क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से गेंदबाज अहमद दनियाल ने 3 और अल्जजरी जोसफ ने 2 विकेट लिए।

read more :

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई क्वेटा ग्लेडिएटर्स 

जीत के लिए 182 रनों का पीछा करते हुए क्वेटा ग्लेडिएटर्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों  शाउद शकील और शमायल हुसैन ने अपनी टीम को एक ठोस शुरुआत दी, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवरों में 79 रन जोड़े , शाउद शकील ने 33 और शमायल  हुसैन ने अपनी टीम के लिए 52 रनों का स्कोर खड़ा किया।लेकिन इस साझेदारी के बाद क्वेटा के विकेट नियमित अंतराल में गिरने लगे , विकेट गिरने के कारण स्कोरिंग रेट भी कम होने लगा और बाद के बल्लेबाज इस दवाब को नहीं झेल पाए।

अंत में बेन मैकडरमॉट  ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम की उम्मीद जगाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 167 रन ही बना पाई और यह मुकाबला 14 रनों से गंवा बैठी। कराची की ओर से गेंदबाज हसन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लिए और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया, मोइन अली ने 1 विकेट लिया।

o 1

अंतिम समय का रोमांच

मैच के अंतिम ओवरों में क्वेटा को जीत के लिए तेजी से रन बनाने थे। लेकिन कराची के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए बड़े शॉट्स पर रोक लगा दी,लगातार गिरते विकेट और बढ़ते रन रेट ने क्वेटा को मैच से बाहर कर दिया और अंततः टीम 167 रन ही बना सकी।इस मुकाबले में कराची किंग्स ने हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन किया। 

जहां बल्लेबाजी में मोईन अली ने जिम्मेदारी निभाई, वहीं गेंदबाजी में हसन अली ने मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।दूसरी ओर क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए शमायल हुसैन की शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। कमजोर साझेदारियां और मध्यक्रम की विफलता टीम की हार का कारण बनी।कराची किंग्स ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए अपना इरादा साफ कर दिया है, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स को अगले मुकाबलों में अपनी रणनीति पर गंभीरता से काम करना होगा।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment