टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का वह ऐतिहासिक मुकाबला जिसमें रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले के मैदान पर खेला गया यह मैच क्रिकेट इतिहास के उन चुनिंदा मैचों में गिना जाएगा जहाँ एक टीम जीतकर भी हार गई और दूसरी टीम हारकर भी अपने लक्ष्य पाकिस्तान को बाहर करना में सफल रही।
मैच का विवरण (Match Overview)
- तारीख – 28 फरवरी 2026 (शनिवार)
- प्रतियोगिता – ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (सुपर-8, ग्रुप 2)
- स्थान – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी (श्रीलंका)
- टॉस – श्रीलंका ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- परिणाम – पाकिस्तान 5 रन से जीता (लेकिन सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया)।
पिच और ग्राउंड रिपोर्ट
पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जा रही थी। मैच से पहले की रिपोर्ट के अनुसार यह एक फ्लैट ट्रैक था जहाँ गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आ रही थी। आउटफील्ड बहुत तेज थी और बाउंड्री छोटी होने के कारण बड़े स्कोर की उम्मीद थी। हालांकि शाम के समय ओस (Dew) की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली थी जिसके कारण श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
टीमों का स्कोरकार्ड (Scorecard Summary)
पाकिस्तान की पारी – 212/8 (20 ओवर)
पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी रणनीति बदलते हुए बाबर आजम को टीम से बाहर रखा और आक्रामक शुरुआत की।
पाकिस्तान की तरफ से
साहिबजादा फरहान ने 100 रन 60 बॉल पर बनाएं उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए वही फखर ज़मान ने भी 84 रन 42 बॉल पर बनाए उन्होंने भी 9 के और 4 छक्के लगाए
श्रीलंका की पारी – 207/6 (20 ओवर)
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 147 रन के अंदर रोकना था लेकिन वे इसमें विफल रहे।
श्रीलंका की तरफ से सबसे शानदार पारी डी. शनका ने खेली उन्होंने नाबाद 31बॉल
पर 2 चौकी और 8 छक्के के साथ 76 रन की पारी के लिए साथ ही पी॰ रतनायके
37 बॉल पर 58 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए इसके अलावा के. मिशारा 15 बॉल पर 26 रन बनाए और वही सी.असलंका 18 बॉल पर 25 रन बनाए
Read also:
- T20 World Cup Super 8 – Pakistan v England मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान
- Pakistan vs Namibia – सुपर 8 की राह हुई पूरी पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों के भारी अंतराल से हराया
मैच का रोमांच और मुख्य आकर्षण
पाकिस्तान की ऐतिहासिक शुरुआत
साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक रही। फरहान ने शानदार शतक (100 रन) जड़ा जबकि फखर ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली।
वह जादुई 147 का आंकड़ा
मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट वह क्षण था जब श्रीलंका ने 147 रन का आंकड़ा पार किया। नेट रन रेट (NRR) के समीकरण के अनुसार पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम पर रोकना था। जैसे ही दासुन शनाका ने 16वें ओवर में सिंगल लेकर स्कोर 148 पहुँचाया पाकिस्तान के वर्ल्ड कप जीतने का सपना आधिकारिक रूप से टूट गया।
अंतिम ओवर का ड्रामा
श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी। गेंदबाजी पर थे शाहीन शाह अफरीदी और सामने थे दासुन शनाका।
- पहली गेंद – चौका
- दूसरी गेंद – छक्का
- तीसरी गेंद – छक्का
- चौथी गेंद – छक्का
अब 2 गेंदों में 6 रनों की जरूरत थी। शाहीन ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगली दो गेंदें डॉट (Dot) फेंकी और पाकिस्तान को 5 रन से सांत्वना जीत दिलाई।
गेंदबाजी प्रदर्शन
- पाकिस्तान – अबरार अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में मात्र 23 रन देकर 3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को 1-1 विकेट मिला।
- श्रीलंका – दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि कप्तान दासुन शनाका ने भी 2 विकेट लिए।
सांख्यिकी और पुरस्कार
- मैन ऑफ द मैच – साहिबजादा फरहान (100 रन)
- सबसे अधिक रन – साहिबजादा फरहान (100 रन)
- सबसे अधिक विकेट – अबरार अहमद और दिलशान मदुशंका (दोनों 3-3 विकेट)
- सबसे अधिक छक्के – दासुन शनाका (8 छक्के)
T20 World Cup Super 8 एक और रोमांचक मुकाबले में भारत Vs वेस्टइंडीज जानिए समीकरण
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पाकिस्तान – साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
श्रीलंका- पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असालंका, पवन रथनायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
जीत कर भी हारे ग्रीन शर्ट्स-पाकिस्तान ने मैच तो जीता लेकिन वे अपनी खराब गेंदबाजी और फील्डिंग के कारण श्रीलंका को 147 के नीचे नहीं रोक पाए। इस परिणाम के साथ न्यूजीलैंड ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।







