व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

PM Surya Ghar Yojna- धूप से कमाई का नया रास्ता बिजली बिल हो जायेगा Zero 

PM Surya Ghar Yojna- धूप से कमाई का नया रास्ता बिजली बिल हो जायेगा Zero 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 20, 2026 1:33 अपराह्न
Follow Us:

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज देश में ऊर्जा क्षेत्र की एक बड़ी क्रांति बनकर उभरी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़कर उन्हें बिजली के खर्च से राहत दिलाना है। 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई इस योजना के तहत सरकार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है, ताकि लोग अपनी बिजली अपनें घर से पैदा कर सकें। यह महात्वाकांक्षी योजना न सिर्फ आर्थिक बचत का माध्यम बन रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी  अहम कदम के रुप में सामनें आई है। 

बदल रही है लोगों की जिंदगी जानिये कैसे?

आज ऐसे लाखों परिवार इस योजना से जुड़कर न सिर्फ अपनें घर के लिये बिजली उत्पन्न कर रहे हैं बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। इस योजना से लोगों को भारी भरकम बिजली से राहत मिल रही है साथ ही बिजली कटौती जैसी समस्या से निदान भी हो रहा है। लोग ‘जीरो बिल’ का अनुभव कर रहे हैं। लाखों ऐसे परिवारों के घर है जिनकी छत सिर्फ घर की छत नहीं, बल्कि एक छोटा पावर स्टेशन बन चुकी है। देशभर में तेजी से बढ़ रहे इस सोलर स्टेशन की डिमांड जहां बढ़ी हैं, वहीं अब आम लोग ‘बिजली उपभोक्ता’ से ‘बिजली उत्पादक’ भी बन रहे हैं।

read more : नए पेंशन नियम लागू,अब विकलांग विधवा और वृद्ध मिलेंगे

सरकार का लक्ष्य और बड़ा निवेश 

इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए केंद्र सरकार ने करीब 75,021 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएं। जानकारी के मुताबिक अब तक25 लाख से ज्यादा घरों में सोलर सिस्टम लग चुके हैं और 12.5 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य हो चुका है।

सरकार प्रत्येक घर को 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है, जिससे सोलर पैनल लगवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

किन राज्यों में मिल रहा ज्यादा फायदा?

इस योजना से जुड़कर कुछ राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिनमें गुजरात पहले पायदान पर है। गुजरात में रूफटॉप सोलर में सबसे लगाये गये हैं।  यहां लाखों घरों ने अपनी छतों को छोटे-छोटे पावर हाउस में बदल दिया है। जानकारी के अनुसार यहां 11.9 लाख इंस्टॉलेशन हो चुके हैं और 6.6 गीगावॉट क्षमता उत्पादित हो रही है।

महाराष्ट्र भी अग्रणी 

नागपुर इस मामले में अग्रणी बनकर उभरा है। पूरे प्रदेश में 67,000 से ज्यादा सिस्टम लगाये जा चुके हैं और 261 मेगावॉट से अधिक क्षमता का बिजली उत्पादन किया जा रहा है।

One time investment, Long Time Profit एक बार निवेश, लंबे समय तक लाभ सोलर एनर्जी एक नहीं बल्कि कई मायनों में फायदेमंद है, सबसे अहम बात यह है कि जहां सोलर पर्यावरण के लिए सुरक्षित और स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत है वहीं बिजली कटौती से बड़ी राहत देता है। इसके साथ ही अतिरिक्त बिजली  का विक्रय कर आप कमाई का एक नया जरिया भी तैयार कर सकते हैं। दूसरे मायनों में देखा जाये तो अब सूरज की रोशनी सिर्फ उजाला नहीं, कमाई का जरिया भी बन रही है।

क्या हैं चुनौतियां और समस्याएं?

वैसे देखा जाये तो सोलर एनर्जी योजना काफी सफल रही है, लेकिन कुछ चुनौतियां अभी भी सामने हैं। जिनमें जटिल लोन प्रक्रिया भी एक विषय है, दरअसल बैंकों से लोन लेने में समय लगता है। कई बार घटिया उपकरण का जोखिम रहता है और सस्ते के चक्कर में लोग खराब क्वालिटी के पैनल लगवा लेते हैं जो बात में परेशानी का सबब बन जाते हैं। 

होती है मेंटेनेंस की जरूरत

धूल और छांव से पैनल की क्षमता 20-30% तक घट सकती है। कई लोग सही सिस्टम चुनने में भ्रमित रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और सही मार्गदर्शन से इन समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

सरकार ने इस योजना को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना दिया है,bराष्ट्रीय पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, और सोलर पैनल से मिलनें वाली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। 

read more : MP Yojana 2026 – मध्यप्रदेश में शुरू होगी

सरकारी बैंकों से कम ब्याज पर लोन

जानकारी के मुताबिक 10kW तक सिस्टम के लिए आसान मंजूरी मिल जाती है। नेट मीटरिंग प्रक्रिया भी पोर्टल में शामिल इसके अलावा, 15555 हेल्पलाइन नंबर के जरिए 12 भाषाओं में सहायता भी उपलब्ध है।

सरकार की क्या है रणनीति?

सरकार इस योजना को सफल बनाने के लिए कई कदम उठा रही है, जिनमें वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन को आसान बनाना,सोलर सेक्टर में ट्रेनिंग प्रोग्राम,राज्यों और बिजली कंपनियों के साथ समन्वय, इंस्टॉलेशन और सब्सिडी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना शामिल है। इन प्रयासों से योजना तेजी से आगे बढ़ रही है और आम लोगों तक पहुंच रही है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर भारत

‘पीएम सूर्य घर योजना’ सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बनती जा रही है। यह भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

जहां एक ओर लोग अपने बिजली खर्च से मुक्त हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश का कार्बन उत्सर्जन भी कम हो रहा है।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment