व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Pakistan Qualification Scenario – T20 World Cup 2026 PAK VS SL का मुकाबला आज सेमीफाइनल की दौड़ के लिए बहुत दिलचस्प होने वाला है यह मैच 

T20 World Cup 2026 PAK VS SL का मुकाबला आज सेमीफाइनल की दौड़ के लिए बहुत दिलचस्प होने वाला है यह मैच
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 28, 2026 1:24 अपराह्न
Follow Us:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है। ग्रुप 2 में सेमीफाइनल की रेस अब एक “Do or Die” वाली स्थिति में आ गई है। 28 फरवरी का यह मुकाबला पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (PAK vs SL) केवल एक मैच नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए T20 World Cup में जीवित रहने की एक आखिरी उम्मीद है।

मैच का विवरण- कब, कहाँ और कितने बजे

  • मैच- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Super 8, Match 10)
  • तारीख-  शनिवार, 28 फरवरी 2026
  • समय- 7:00 PM (IST )
  • टॉस-  6:30 PM (IST)
  • स्थान- पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele Stadium), कैंडी (श्रीलंका)

पल्लेकेले स्टेडियम- पिच रिपोर्ट और अब तक का रिकॉर्ड

पल्लेकेले का मैदान अपनी संतुलित प्रकृति के लिए जाना जाता है। यहाँ बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ मौजूद रहता है।

  • पिच का व्यवहार-   शुरुआती ओवर- शुरुआत में पिच बल्लेबाजी (batting)   लिए काफी अच्छी रहती है। गेंद बल्ले पर सही तरह से आती है, जिससे पावरप्ले (power play) में रन बनाना आसान होता है।
  • मध्य और अंतिम ओवर – जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी (tacky) होने लगती है। यहाँ स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों (Change of pace) का रोल बहुत अहम हो जाता है।
  • ओस (Dew)- फरवरी के अंत में कैंडी में रात के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे बाद में गेंदबाजी करना कठिन हो सकता है।

ग्राउंड स्टैट्स (ground stats)-

  • बैटिंग फर्स्ट बनाम चेजिंग- इस मैदान पर अब तक हुए मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के बीच जीत का अंतर लगभग बराबर रहा है। हालांकि, बड़े दबाव वाले मैचों में टीमें अक्सर पहले बोर्ड पर रन लगाना पसंद करती हैं।
  • औसत स्कोर- पहली पारी का औसत स्कोर 160-170 के बीच रहता है। इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका बनाम ओमान मैच में यहाँ 200 का आंकड़ा भी पार हुआ था।
mkjgggh

वर्तमान पॉइंट्स टेबल (ग्रुप 2 – Super 8)

इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई (qualify) कर चुका है। अब मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच है।

स्थानटीममैचजीतहाररद्दपॉइंट्सनेट रन रेट (NRR)
1इंग्लैंड ( Q)33006+1.096
2  न्यूजीलैंड31113+1.390 
3  पाकिस्तान 20111          -0.461 
4  श्रीलंका (E)20200          -2.800

(Q = Qualified, E = Eliminated)

अगर मैच बारिश (Rain) के कारण रद्द हुआ तो 

अगर कैंडी में आज भारी बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान की टीम ऑफिशियली वर्ल्ड कप (Officially World Cup) से बाहर हो जाएगी। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेंगे।

पाकिस्तान के कुल पॉइंट्स 2 हो जाएंगे।

क्योंकि न्यूजीलैंड के पास पहले से 3 Points हैं, इसलिए वे नंबर 2 पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण (Qualification Scenario)

इंग्लैंड द्वारा न्यूजीलैंड को हराने के बाद पाकिस्तान के लिए दरवाजा खुल गया है, लेकिन उन्हें न सिर्फ जीतना है, बल्कि नेट रन रेट (NRR) के बड़े अंतर को भी पार करना है।

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड (+1.390) को पीछे छोड़ने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा-

स्थिति 1- यदि पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है

यदि पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 170-180 का स्कोर बनाता है, तो उन्हें श्रीलंका को कम से कम 63 से 65 रनों के अंतर से हराना होगा।

  • 150 रन बनाए तो 63 रन से जीतना होगा।
  •  200 रन बनाए तो 65 रन से जीतना होगा।

स्थिति 2- यदि पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा (Chasing) करता है

यह पाकिस्तान के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर कोई भी स्कोर बनाती है, तो पाकिस्तान को वह लक्ष्य 12.4 से 13 ओवर के भीतर हासिल करना होगा।

अभी तक का सफर और हेड-टू-हेड

  • पाकिस्तान- Pakistan का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था, और दूसरे मैच में उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सलमान आगा और बाबर आजम पर आज बड़ी पारी खेलने का दबाव होगा।
  • श्रीलंका मेजबान टीम – अपने दोनों मैच (इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से) हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वे आज सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा के लिए खेलेंगे और पाकिस्तान का खेल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
  • आमने-सामने- टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए 29 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 17 और श्रीलंका ने 12 जीते हैं।

आगे क्या होगा 

पाकिस्तान के लिए समीकरण (equation) अब बिल्कुल साफ होता जा रहा है। उन्हें  अब इस मुकाबले में बने रहने के लिए एक “चमत्कारी जीत” (miraculous victory) हासिल करने की जरूरत है। पाकिस्तान को न केवल जीतना है, बल्कि टीम श्रीलंका (Sri Lanka) को पूरी तरह से इस मुकाबालें में  ध्वस्त करना होगा। अगर वे अपनी आक्रामक गेंदबाजी व साहिबजादा फरहान जैसे in-form batsmen के दम पर एक बड़ा अंतर पैदा कर पाएगें, तब ही 4th Match को ने वाले सेमीफाइनल मुकाबलें में उनकी जगह पक्की हो पाएगी | 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment