व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

लापता “तेजस्वी यादव” बीजेपी ने पोस्टर के जरिए आरजेडी के नेता का उड़ाया मजाक

तेजस्वी यादव
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 17, 2025 6:42 अपराह्न
Follow Us:

बिहार में आरजेडी के विधायक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय से यात्रा पर हैं। उनकी विधानसभा में गैरमौजूदगी को लेकर बीजेपी ने एक पोस्टर के जरिए उन पर तीखा व्यंग्य किया है। बकायदे यह पोस्टर X पर मौजूद है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 17 at 6.32.22 PM

नई सरकार के गठन के बाद गायब तेजस्वी

आरजेडी के नेता और बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से गायब हैं। वह नई विधानसभा के गठन के दौरान पहले सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में तक नदारद रहे। तेजस्वी को पहले उनकी ही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी की आलोचना का सामना करना पड़ा था, अब बीजेपी ने उन पर जोरदार निशाना लगाया है। बीजेपी ने तोजस्वी का एक पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में तेजस्वी को लापता बताते हुए उनका मजाक उड़ाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार इकाई ने बुधवार को आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को निशाना बनाते हुए एक पोस्टर जारी कर दिया। यह पोस्टर कुछ वैसा ही है जैसा किसी लापता व्यक्ति को तलाशने के लिए जारी किया जाता है। पोस्टर में तेजस्वी यादव की पटना और बिहार विधानसभा से लंबी गैरमौजूदगी पर तंज कसा गया है।

Also read- “क्या बांग्लादेश में आवामी लीग पर रोक लगी है? चुनावी व्यवस्था और राजनीतिक यथार्थ की पड़ताल”

पोस्टर सोशल मीडिया पर किया शेयर

यह पोस्टर बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर है और उसके ऊपर ‘लापता’ लिखा है। पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ व्यंग्यात्मक कैप्शन लिखा गया है। तेजस्वी की तस्वीर के नीचे लिखा है – ‘नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल’ सबसे नीचे की पंक्ति में लिखा है- ‘आखिरी बार कब देखा: मीडिया से मुंह छिपाकर भागते हुए’

आरजेडी का नहीं आया कोई जवाब

इस पोस्टर के बाद जहां बिहार में तेजस्वी लगातार सोशल मीडिया में सुर्खियों में है वहीं आरजेडी की तरफ से कोई बयान अब तक सामनें नहीं आया है। वहीं राजनीतिक हल्को में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि जल्द आरजेडी इस पर कोई न कोई प्रतिक्रिया जरुर देगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment