व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

The Great Grand Superhero आज हुई रिलीज़ – जैकी श्रॉफ निभा रहे है सुपरहीरो का किरदार

The Great Grand Superhero आज हुई रिलीज़ - जैकी श्रॉफ निभा रहे है सुपरहीरो का किरदार
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 29, 2026 2:08 अपराह्न
Follow Us:

The great grand superhero भारतीय सिनेमाघरों में आज दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म childrens fun पर आधारित है। बचपन में हर माता पिता अपने बच्चों को सुपरहीरो की कहानी सुनाते आए है। The great grand superhero में भी कुछ इसी तरीके की स्टोरी बनाई गई है। इस सुपरहीरो बेस्ड मूवी में जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार निभा रहे है। जो इस फिल्म में एक दादा के साथ सुपरहीरो के रोल में भी है। बहुत सालों बाद बॉलीवुड में ऐसे कोई फिल्म आई है जो बच्चों पर आधारित है। जैकी श्रॉफ भी लंबे समय बाद मुख्य किरदार के रोल में वापसी कर रहे है। अभी जैकी श्रॉफ ने मॉडर्न फिल्मों में सह किरदार की भूमिका निभाई है। अब वह बच्चों के लिए सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले है। 

फिल्म का बजट और प्रोडक्शन 

The great grand superhero movie एक पारिवारिक साइंस फिक्शन और एलियन फन मूवी है। इस फिल्म का बजट प्रोडक्शन टीम ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 25 से 40 करोड़ के बीच में हो सकता है। इस फिल्म का निर्माण Zee Studios और Amdavad Films ने मिलकर किया है।

यह फिल्म बच्चों पर आधारित है। अगर फैमिली के साथ साथ माता पिता अपने बच्चों को भी मूवी दिखाने के लिए सिनेमाघरों में ले जायेंगे तो बच्चों को काफी मजा आने वाला है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ बच्चों को काफी हंसाते हुए दिखाई देंगे। साथ में उनके साथ बच्चों की पूरी पलटन भी होगी। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। मनीष सैनी पहले भी कई बाल फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। 

read more :

फिल्म की स्टार कास्ट 

इस फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। जो अपने निर्देशन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी जीत चुके है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ को छोड़कर सभी बाल कलाकार है जो अपने एक्टिंग के दम पर लोगों को गुदगुदाने का काम करेंगे। इस फिल्म में सुपर हीरो का किरदार जैकी श्रॉफ निभा रहे है। अन्य कलाकारों में प्रतीक बब्बर, भाग्यश्री, शरत सक्सेना, दुर्गेश कुमार, मिहिर गोडबोले, कुमार शौरभ, सहर्ष कुमार शुक्ला शिवांश चोरगे आदि। इस फिल्म में कई बाल कलाकार ऐसे है जो इस फिल्म में अपना डेब्यू कर रहा है लेकिन मूवी में आपको कही भी यह नहीं दिखेगा कि यह बच्चे एक्टिंग में कच्चे है। फिल्म में कई बाल कलाकार ऐसे है जो अपने एक्टिंग और डायलॉग के दम पर अपने टैलेंट को दिखाते है। 

फिल्म की कहानी 

इस फिल्म की कहानी दीपू नाम के बच्चे से होती है। 11 साल का दीपू नए शहर में आता है। स्कूल में अपने दोस्तों को प्रभावित करने के लिए वह अपने दोस्तों से झूठ बोलता है कि उसके दादाजी एक साधारण इंसान नहीं बल्कि एक सुपरहीरो है। शुरुआत में तो उसके दोस्तों को यह बात झूठी लगती है और उसके दोस्त दीपू का मजाक उड़ाते हैं। बाद में कहानी बढ़ती है और बात सच होने की ओर बढ़ती दिखाई देती है। जब एलियन धरती पर आते है तब जैकी श्रॉफ सुपरहीरो बनकर उन एलियंस से निपटते है। शुरुआत में जैकी श्रॉफ के किरदार को एक वृद्ध बुजुर्ग के रूप में दिखाया गया है। बच्चे उन्हें सुपरहीरो नहीं समझते है और बाल कलाकार दीपू पर हंसते है। बाकी की स्टोरी आपको मूवी थियेटर्स में जाकर ही देखना पड़ेगा। 

फिल्म का ट्रेलर 

Zee studio ने बहुत पहले the great grand superhero का ट्रेलर लॉन्च कर दिया था। जो बच्चे मूवी और सुपरहीरो को पसंद करते हैं, उन्हें इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था। 2 मिनट 33 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शुरुआत में जैकी श्रॉफ अपने बढ़ते उम्र के कारण ठीक से काम नहीं कर पाते और बाद में वह बच्चों की सहायता के लिए सुपरहीरो बनकर एलियंस से सामना करते है। फिल्म का ट्रेलर तो शानदार था लेकिन फिल्म की पूरी कहानी के पहले half में कुछ intrested चीजे मिसिंग दिखती है। यह दिखता है कि कहानी को कैसे भी करके दूसरे पार्ट में ले जाया जा रहा है। कहानी का आनंद तो मूवी थियेटर्स में जाकर ही लेना सही रहता है इसलिए माता पिता अपने बच्चों को इस फिल्म को दिखाने जरूर ले जाए। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment