उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में आज प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे है। यह एयरपोर्ट नागरिकों की कनेक्टिविटी को और आसान बनाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता को संबोधित करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहने वाले है। केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री के भी मौजूद रहने की खबर है। लगभग 11,200 करोड़ की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट दिल्ली और उत्तरप्रदेश के नागरिकों के लिए एक अच्छा आवागमन का साधन बनने जा रहा है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बिल्कुल दिल्ली से सटा हुआ है तो दिल्ली के आमजन भी इसका फायदा उठाना चाहेंगे। उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार उत्तरप्रदेश की जनता के लिए नए विकाश कार्य कर यूपी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जा रही है। वही उत्तरप्रदेश में विपक्षी नेता लगातार केंद्र और राज्य की सरकार पर तंज कस रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यहां यूपी की आमजनता पेट्रोल डीजल गैस भुखमरी आदि से परेशान है तो वही जनता के पैसे से इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।
जेवर एयरपोर्ट की कुल लागत लगभग 11,200₹ करोड़
इस एयरपोर्ट की कुल लागत 11 हजार 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होने वाला है। योगी आदित्यनाथ का साफ तौर पर कहना है कि यूपी में ऐसे एयरपोर्ट और बनाए जाएंगे जिससे नागरिकों को आवागमन में आसानी हो। अभी उत्तरप्रदेश में कुल 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे है। जेवर एयरपोर्ट को मिलकर उत्तरप्रदेश के पास कुल 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हो जाएंगे। योगी मॉडल अब केवल एयरपोर्ट तक ही सीमित नहीं है बल्कि यूपी के हर क्षेत्र में फैला हुआ है। शायद इसलिए यूपी की आम जनता योगी आदित्यनाथ की सरकार को खूब पसंद कर रही है।
Read also:
योगी आदित्यनाथ का working model
योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों विदेश की यात्रा पर भी गये थे जहां उन्होंने कई योजनाओं पर चर्चा की और विदेश की कंपनियों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से वो यूपी के लिए रियल स्टेट और उद्योग के sector में लगातार काम कर रही है। खेल, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में भी यूपी अच्छा काम कर रहा है। गांव गांव तब योगी मॉडल की योजना पहुंच रही है।
मंत्रियों को योगी आदित्यनाथ का साफ संदेश
योगी आदित्यनाथ जिस तरह से काम कर रहे है वह सभी को आकर्षित कर रहा है। यूपी में लगातार crime कम हुए है। गुंडाराज लगातार कम होते जा रहे है। योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को भी अपने साथ जोड़ा है कि जो मंत्री सरकारी काम को importance नहीं देंगे उन मंत्रियों को party भी responce नहीं देगी। शायद इसी बात का मंत्रियों को डर रहता है और लगातार यूपी के लिए काम करते जा रहे है। कुल मिलाकर यूपी की जनता योगी आदित्यनाथ की सरकार को उनके काम की वजह से बहुत पसंद कर रही है।







