व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बिहार के लाल 14 वर्षी वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र के भारत U19 दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के कप्तान बने

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र के भारत U19 दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के कप्तान
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 28, 2025 5:51 अपराह्न
Follow Us:

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांव ताजपुर से निकलकर भारतीय क्रिकेट के फलक पर चमकने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक नया इतिहास रच दिया है। बीसीसीआई BCCI ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3-मैचों की वनडे ODI सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

​यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि वैभव महज 14 साल और 9 महीने की उम्र में किसी भारतीय राष्ट्रीय स्तर की टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।

​वैभव सूर्यवंशी – बिहार के लाल का रिकॉर्ड तोड़ सफर

​वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी जो पेशे से एक किसान हैं ने वैभव की प्रतिभा को तब पहचाना जब वह महज 4 साल के थे। आज वही लड़का न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का गौरव बन चुका है।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के कप्तान ताजा अपडेट

​दिसंबर 2025 में बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की कमान वैभव को सौंपी। नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में वैभव सूर्यवंशी को कप्तान और आरोन जॉर्ज को उप-कप्तान बनाया गया है।

मैच शेड्यूल 

यह मैच 3, 5 और 7 जनवरी 2026 को बेनोनी दक्षिण अफ्रीका में होंगे| 

विजय हजारे ट्रॉफी में ऐतिहासिक 190 रन

​हाल ही में दिसंबर 2025 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों पर 190 रन की तूफानी पारी खेली। ​उन्होंने मात्र 36 गेंदों में शतक जड़ा जो किसी भारतीय द्वारा लिस्ट-A क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है।

​उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन 59 गेंदों में बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

​आईपीएल IPL के सबसे युवा करोड़पति

​वैभव सूर्यवंशी ने नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन में इतिहास रचा था जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के करोड़पति बने।

​वैभव सूर्यवंशी के प्रमुख रिकॉर्ड्स और उपलब्धियाँ

​वैभव के नाम कम उम्र में इतने रिकॉर्ड हैं कि उन्हें नया सचिन तेंदुलकर कहा जाने लगा है|

रिकॉर्ड का नाम विवरण

  • सबसे युवा कप्तान – 14 साल की उम्र में भारत U19 वनडे टीम की कमान।
  • सबसे तेज यूथ टेस्ट शतक –  ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ मात्र 58 गेंदों में शतक।
  • सबसे युवा IPL खिलाड़ी –  13 साल की उम्र में ऑक्शन में बिकने वाले पहले खिलाड़ी।
  • सबसे युवा प्रथम श्रेणी डेब्यू –  12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू।
  • छक्कों का रिकॉर्ड –  यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (60+) लगाने वाले बल्लेबाज।
  • एशिया कप प्रदर्शन –  U19 एशिया कप 2025 में 20 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

कप्तानी का मौका

आयुष म्हात्रे की चोट वैभव के लिए एक बड़े अवसर के रूप में आई है। हालांकि म्हात्रे वर्ल्ड कप जो 15 जनवरी 2026 से शुरू होगा में कप्तानी करेंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर नेतृत्व का अनुभव वैभव के करियर को नई दिशा देगा।

​ब्रायन लारा के प्रशंसक 

वैभव महान विंडीज बल्लेबाज ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

  • घरेलू क्रिकेट में दबदबा-उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 78.60 की औसत से 393 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा था।
  • ​पूर्व दिग्गजों की राय -पूर्व भारतीय कप्तान के. श्रीकांत ने हाल ही में कहा कि वैभव को जल्द से जल्द सीनियर भारतीय टीम White Ball Cricket के लिए फास्ट-ट्रैक किया जाना चाहिए।
  • आगे क्या है-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तुरंत बाद वैभव ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए जिम्बाब्वे और नामीबिया रवाना होंगे। भारतीय टीम को ग्रुप-B में न्यूजीलैंड अमेरिका और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारत का पहला मैच 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment