विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की मेगा नीलामी खत्म हो गई, और 67 खिलाडियों को 5 टीमों नें खरीदा वहीं कई ऐसे बडे खिलाडी है जिन पर किसी फ्रेंचायजी नें भरोसा नहीं जताया है। इन खिलाडियों के प्रदर्शन और नाम दोनों बडे हैं। आपको बता दें कि इस मोगा लीग के लिये नीलामी में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इसमें 194 भारतीय खिलाडी शामिल है जबकि 83 विदेशी नाम शामिल है। जिनमें विश्व क्रिकेट की कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी खरीदा गया। लेकिन कई ऐसे स्टार खिलाड़ी भी इनमें शामिल रहीं, जिनपर बोली नहीं लगी। तो आपको बताते हैं कि उन 5 चुनिंदा खिलाडियों के नाम जिन पर किसी फ्रेंचायजी नें भरोसा नहीं जताया।
तीनों फारमेट में शतक लगानें वाली पूर्व कप्तान हीथर नाइट
इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। बल्लेबाजी के साथ वह गेंदबाजी भी करती हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन हैं लेकिन किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।
आलराउंर कप्तान अटापट्टू
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में एक हैं। 146 टी20 इंटरनेशनल मैच में वह 3 शतक की मदद से 3458 रन बना चुकी हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी 63 विकेट उनके नाम हैं।
14 अर्धशतक वाली है ब्रिट्स भी अनसोल्ड
तजमीन ब्रिट्स साउथ अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाजी करती हैं। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 32 से ज्यादा की औसत से 1719 रन हैं। वह 65 पारियों में 14 अर्धशतक लगा चुकी हैं। इसके बाद भी ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं।

47 मैच में 72 विकेट फिर भी अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलावा किंग को भी ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। किंग ने 27 टी20 इंटरनेशनल मैच में 27 विकेट लिए हैं। वनडे में उनके नाम 47 मैचों में 72 विकेट हैं। वह महिला बैग बैश लीग में 128 शिकार कर चुकी हैं।

5 शतक का उम्दा प्रदर्शन, फिर भी अनसोल्ड
एलिसा हीली को महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में गिना जाता है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 3000 से ज्यादा रन हैं। ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग में वह 5 शतक मार चुकी हैं। इसके बाद भी विमेंस प्रीमियर लीग में उन्हें खरीददार नहीं मिला।







