ईरान इजरायल युद्ध तनाव को लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच कई भारतीय ईरान की धरती में फंसे है। भारत सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कई भारतीयों का रेस्क्यू कर भारत वापस लाया है। जो भारतीय अभी भी वहां फंसे हुए है उनके लिए बचाव अभियान जारी है। भारत सरकार के विदेश प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंश कर सारी स्थितियों से मीडिया को अवगत कराया। विदेश विभाग ने बताया कि अभी भी राहत अभियान जारी है लेकिन काफी हद तक भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया हैं। जब युद्ध प्रारंभ हुआ था तब भारत सरकार को काफी दिक्कत हो रही थी लेकिन जैसे जैसे युद्ध का असर कम पड़ता जा रहा है वैसे वैसे स्थितियां हाथ में आ रही है।
अलग अलग हवाई जहाजों से रेस्क्यू अभियान
भारत सरकार अलग अलग शिफ्ट में plain भेज कर भारतीयों को सुरक्षित वापस ला रही है। हवाई जहाज ईरान पहुंचना बहुत बड़ी बात नहीं है लेकिन उन हवाई रडार से गुजरना जहां युद्ध का प्रभाव है वहां भारत सरकार के लिए संकट के बादल जैसे लगते है। ईरान में फंसे भारतीयों को लगातार भारत सरकार राहत सामग्री भी पहुंचा रही है। ईरान में फंसे अधिकांश यात्री स्टूडेंट्स और काम करने वाले आम मजदूर है। युद्ध के शुरुआती दिनों में कुछ भारतीयों की जान जाने की भी खबर आई। जिससे भारत सरकार और चिंता में आ गई। उनके परिवार को सूचना दी गई तो पूरा परिवार फूट फूट कर रोने लगा और अपने खोए हुए सदस्य की एक झलक देखने के लिए सरकार से प्रार्थना करने लगा।
read also:
- राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026
- राघव चड्डा राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए गए
अभी क्या है ईरान में स्थिति
अगर हम ऐसे कहे कि ईरान में युद्ध का असर कम होता दिखाई दे रहा है तो यह नासमझी वाली बात होगी क्योंकि अमेरिका लगातार ईरान के कई रॉकेट सेंटरों पर भारी बमबारी कर रहा है। उसके underground शेल्टर्स पर आग के गोले बरसा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यह भी घोषणा कर दी थी कि अब ईरान उनके सामने झुक गया है क्योंकि ईरान के सभी कमांडर मारे गए है। ईरान भी मानने को तैयार नहीं है जब भी अमेरिका के राष्ट्रपति ऐसा कुछ बयान देते है तब कोई न कोई ईरानी प्रतिनिधि मीडिया या सोशल मीडिया द्वारा ईरान के युद्ध में जीवित रहने का प्रमाण दे देता है। अमेरिका का सपोर्ट पाकर इजरायल भी ईरान में खूब गोले बरसा रहा है। इसका जवाब ईरान भी अपने एयर स्ट्राइक से दे रहा है। इस पूरे युद्ध में ईरान में लगभग 2000 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और 5000 से ज्यादा ईरानी नागरिकों के घायल होने की खबर है।
भारत के प्रधानमंत्री की मॉनिटरिंग
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन पूरी चीजों की मॉनिटरिंग कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी संसद में बोला है कि भारत किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने की पूरी तैयारी में है। कच्चे तेल पर्याप्त मात्रा में भारत के पास है, LPG की कोई कमी नहीं है। इजरायल ईरान के युद्ध में इधर शेयर मार्केट भी अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया है। सोने चांदी में भी लगातार गिरावट देखी जा सकती है।







