व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

राघव चड्डा राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए गए

राघव चड्डा राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए गए
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 3, 2026 8:06 अपराह्न
Follow Us:

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिए गए है।यह फैसला आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सचिवालय को भेज दिया है। राज्यसभा में अब अशोक मित्तल नए उपनेता होगे। फिलहाल राघव चड्डा को उपनेता पद से क्यों हटाया गया इसकी जानकारी मीडिया को अभी तक नहीं दी गई है। राघव चड्डा लगातार आम आदमी के मुद्दों को पूरी तत्परता के साथ राज्यसभा में उठाते थे। कुछ सूत्रों के माध्यम से पता चला कि राघव बिना पार्टी के साथ चर्चा किए बिना ही कई मुद्दों में बोलते थे जिसकी पार्टी को ही खबर नहीं होती थीं। बीच में अटकलें ये भी आ रही थी कि राघव चड्डा अब बीजेपी में जा सकते है लेकिन राघव चड्डा ने इस बात को सीधे तौर पर अफवाह ही बताया और अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही। राज्यसभा सचिवालय को भेजे गए पत्र में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के कोटे से राघव चड्डा को न बोलने का भी अनुरोध किया। इन सारी चीजों से एक तो स्पष्ट है कि अंदर ही अंदर पार्टी में बगावत का दौर चालू होने वाला है। 

कौन है राघव चड्डा 

वैसे तो राघव चड्डा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इस समय पूरा देश राघव चड्डा जैसा नेता ही चाहता है जो गरीब जनता की सेवा कर सके। राघव चड्डा पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद है। उन्होंने अपनी MBA की पढ़ाई कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की हुई है। अपने knowledge और concept के कारण युवाओं में काफी फेमस है। बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की है। आम आदमी पार्टी के सबसे युवा नेता में राघव चड्डा की गिनती होती है। राघव चड्डा अपनी पार्टी के पक्ष में कम हीं बोलते है शायद इसलिए पार्टी उन्हें उपनेता के पद से हटाने को विवश हुई। 

read more :

जनता के घरेलू मुद्दों को संसद में रखते है

राघव चड्डा एक ऐसे नेता है जो किसी भी मुद्दे पर बोलने से पहले उसकी ठीक तक स्टडी करते है। उन्होंने अभी अभी मोबाइल रिचार्ज को लेकर संसद में मुद्दा उठाया था जिसमें उन्होंने मोबाइल रिचार्ज 28 दिन की जगह 30 दिन करने की बात कही थी और मोबाइल सिम कंपनियों के ख़िलाफ़ खूब आवाज उठाई थी। सरकार ने राघव चड्डा द्वारा उठाई गई मांग को लेकर विचार किया और 30 दिन के रिचार्ज प्लान के लिए टेलीकॉमर्स कंपनियों से बात की। उसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट में महंगी चाय का मुद्दा उठाया और कहा कि जब यात्री 200 से ज्यादा रुपए की केवल चाय पियेगा तो यात्रा टिकट पर खर्च क्या करेगा। केंद्र सरकार ने राघव चड्डा की इस बात को भी काफी गंभीरता से लिया और तुरंत सभी एयरपोर्ट के खिलाफ एक्शन लेते हुए चाय का मूल्य ₹10 कर दिया गया। 

अरविंद केजरीवाल की भूमिका

इस पूरे मामले में अरविंद केजरीवाल की भूमिका बहुत अहम मानी जा सकती है क्योंकि वर्तमान में अरविंद केजरीवाल ही आम आदमी पार्टी के संयोजक है और पूरे देश ने पार्टी का काम देखते है। जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब कांड में जेल के अंदर गए थे तब राघव चड्डा ने कुछ भी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी और जब यह दोनों नेता जेल से बरी होकर बाहर आए तब भी राघव चड्डा द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई। पार्टी हित में काम न करना शायद आम आदमी पार्टी के आला नेताओं को ठीक नहीं लग रहा है इसलिए राघव चड्डा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा देना मुझ कारण माना जा सकता है। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment