व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

राज्यसभा में राघव चड्डा ने उठाया मोबाइल रिचार्ज को लेकर मुद्दा

राज्यसभा में राघव चड्डा ने उठाया मोबाइल रिचार्ज को लेकर मुद्दा
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 26, 2026 1:38 अपराह्न
Follow Us:

पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी को लेकर एक वाजिब मुद्दा उठाया है। उन्होंने टेलीकॉम कंपनी को लेकर भी बात कही है। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों के विरोध में बात कही है कि जब उपभोक्ता जो भी डाटा पैक लेता है उसका अगर वह पर्याप्त उपयोग नहीं कर पाता है तो जो उसका बचा हुआ डाटा है उसको अगले दिन के लिए ट्रांसफर किया जा सके जिससे कि आम आदमी जो अपनी मेहनत से डेटा पैक को खरीद रहा है उसका वह अच्छी तरह से और संतोषपूर्वक उपयोग कर सके। 

चलिए समझते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा…

हम सभी जानते है कि राज्यसभा में सांसद राघव चड्डा हमेशा से ही आम आदमी को लेकर और उनकी जरूरतों के हिसाब से उनके लिए आवाज उठाते आ रहे हैं। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ यह बात कही है कि जब यूजर्स डेटा पैक खरीदता है तो उसका बचा हुआ डेटा दोबारा रिसाइकल क्यों नहीं होता। जैसे अगर किसी यूजर ने 2 जीबी डेटा पैक का प्लान खरीदा लेकिन उसने केवल 1.50 जीबी ही उपयोग किया। उसके पास 0.5 जीबी अब भी डेटा बचा हुआ है तो वह डेटा अब व्यर्थ चला जाएगा जबकि ऐसा होना चाहिए कि वह डेटा अब अगले दिन में चला जाए। इससे यह होगा कि यूजर्स का डेटा रिचार्ज का पैसा उपयोग में आएगा।

read also : गुजरात UCC बिल 2026

टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने टेलीकॉम कंपनियों के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई। जहां उन्होंने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों लगातार डेटा प्लान बढ़ा रही है जिससे आम आदमी परेशान हो रहा है वहीं आम आदमी का बजट भी बिगड़ रहा है। उन्होंने इसे डिजिटल लूट करार दिया। और इस तरीके की मनमानी की कड़ी निंदा की। 

read more :

विदेशों में वर्षों से नियम है लागू

राघव चड्डा ने जिस बात को लेकर राज्यसभा में आवाज उठाई वह चीज विदेशों में बहुत पहले से लागू है। विदेशी धरती में यह नियम है कि बचा हुआ डेटा उपभोक्ता के डेटा प्लान में अगले दिन जोड़ दिया जायेगा जिससे उसकी कमाई से खरीदा हुआ डेटा प्लान व्यर्थ नहीं जाएगा। राघव चड्डा ने भी यही नसीहत दी कि हमें विदेशी तकनीक को सीख कर उस पर विचार करना चाहिए।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment